लाइव टीवी

Ganesh Chaturthi 2021: इन TV Celebs ने खुद बनाई इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति, खास तरह से मनाया यह पर्व

Updated Sep 10, 2021 | 22:25 IST

TV Celebs Who Made Their Own Ganesha Idol: गणेश चतुर्थी के पवित्र पर्व पर कई टीवी सेलेब्स का टैलेंट सामने आया है। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए कई टीवी सेलेब्स ने गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है।

Loading ...
इन टीवी सेलेब्स ने खुद बनाई इको-फ्रेंडली गणेश
मुख्य बातें
  • टीवी के जाने-माने अभिनेता रित्विक धनजानी ने खुद बनाया इको-फ्रेंडली गणेश।
  • रित्विक धनजानी से इंस्पायर्ड होकर करणवीर बोहरा ने भी इको-फ्रेंडली गणेश को किया विराजमान।
  • गुरमीत चौधरी भी खुद गणपति बप्पा बनाते हुए आए नजर।

Ganesh Chaturthi 2021, TV Celebs Made Eco-friendly Ganesha Idol: छोटे पर्दे के कई सितारे आज उत्साह और उमंग के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मना रहे हैं। गणेश चतुर्थी के पर्व पर कई टीवी सेलिब्रिटी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पवित्र पर्व पर कई टीवी सेलिब्रिटीज के हिडेन टैलेंट पर से पर्दा उठा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीवी के जाने-माने सेलिब्रिटीज ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनके अंदर का छुपा हुआ गुण उभर कर आया है।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई टीवी सेलिब्रिटीज ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझी है और गणेशोत्सव के पर्व के दौरान अपने घर में इको-फ्रेंडली गणेश स्थापित किया है। खास बात तो यह है कि इन टीवी सेलिब्रिटीज ने अपने हाथों से खुद गणेश जी की मूर्ति बनाई है। यहां देखें टीवी के किन सितारों ने खुद इको-फ्रेंडली गणेश को अपने घर में विराजमान किया है। 

रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) 

गणेश चतुर्थी के पर्व पर रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) खुद इको-फ्रेंडली गणेश बनाते हुए नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटोज और वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह इको-फ्रेंडली गणेश बनाते हुए दिख रहे हैं।

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) 

रित्विक धनजानी से इंस्पायर्ड होकर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने भी खुद इको फ्रेंडली गणेश बनाया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए करणवीर बोहरा ने अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। इसके साथ उन्होंने रित्विक धनजानी को मिट्टी उधार देने और मोटिवेट करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। 

गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary)

टीवी के जाने-माने अभिनेता गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) का हिडेन टैलेंट आज सबके सामने आ गया है। उन्होंने क्ले से गणेश जी की बेहद खूबसूरत मूर्ति बनाई है। गणेश जी की मूर्ति बनाते हुए उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। 

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)

गणेश चतुर्थी के पर्व पर अर्जुन बिजलानी ने एक खास गणेश जी की मूर्ति बनाई है। इसके साथ उन्होंने पंडाल से एक बड़ी गणेश जी की मूर्ति भी खरीदी थी। अर्जुन बिजलानी द्वारा बनाई गई मूर्ति को उन्होंने फूलों से सजाया है। 

इशिता दत्ता (Ishita Dutta)

गणेश चतुर्थी के लिए इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने पहली बार क्ले से मूर्ति बनाई है। उन्होंने बताया कि उन्हें पेंटिंग का शौक है लेकिन मूर्ती बनाने में वह अभी कच्ची हैं। गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए उनकी ननद ने उनका साथ दिया है। 

राकेश बापट (Raqesh Bapat)

बिग बॉस ओटीटी फेम राकेश बापट (Raqesh Bapat) एक बेहतरीन मूर्तिकार हैं। वह हर साल गणेशोत्सव के  दौरान खुद गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। इस बार वह बिग बॉस घर के अंदर है, मगर, यहां भी उन्होंने अपनी कला से लोगों को दीवाना बना दिया है। उन्होंने कांटे के चम्मच से एक वाइट पेपर पर गणेश जी की मूर्ति बनाई है जो देखने में बहुत सुंदर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।