लाइव टीवी

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Big Twist: विनायक की खातिर सई और विराट के बीच होगी ये डील, पाखी के चेहरे की हवाइयां उड़ीं

Updated Sep 10, 2022 | 09:28 IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler Alert: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी इन दिनों ऐसे रोचक मोड़ पर है कि दर्शकों को नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहता है।

Loading ...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 10 Sep 2022
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में नया ट्विस्‍ट आने वाला है।
  • कहानी इन दिनों ऐसे रोचक मोड़ पर है कि दर्शकों को नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहता है।
  • आने वाले एपिसोड में दोनों विनायक के लिए एक डील करेंगे। 

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler Alert: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी इन दिनों ऐसे रोचक मोड़ पर है कि दर्शकों को नए एपिसोड (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin New Episode) का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह सीरियल इन दिनों टीवी के सबसे पॉपुलर शोज (Most Popular TV Show) में से एक है। टीआरपी की लिस्ट (TV Shows TRP list) में भी यह सीरियल लगातार टॉप में बना रहता है। नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) इस सीरियल में लीड रोल निभा रहे हैं। 

अभी तक आपने देखा कि विराट विनायक के इलाज के लिए गांव पहुंचता है जहां उसे पता चलता है कि सई ही वो डॉक्टर है जिसने विनायक का इलाज किया। एक कार्यक्रम में सई और विराट की नजर एक दूसरे पर पड़ती है। विराट सई को गलत समझता है और वहां से गुस्से में विनायक को लेकर चला जाता है। विराट सोचता है कि सई जिंदा है और उसने संपर्क करने की कोशिश नहीं की। 

KBC 14 Updates: अमिताभ ने कंटेस्टेंट से पूछा मजरूह सुल्तानपुरी का असली नाम

वहीं विराट के दिमाग में ख्याल आता है कि सई तो कभी मां नहीं बन सकती है तो सवि उसकी बेटी कैसे हुई। विराट इस बात से परेशान है कि सई जिंदा होकर भी उससे दूर रही और उसने गांव में अपनी नई जिंदगी शुरू कर ली। वहीं दूसरी तरफ उसे और सई को विनायक के इलाज की भी चिंता है। आने वाले एपिसोड में दोनों विनायक के लिए एक डील करेंगे। 

सई के साथ राट फोन पर ये तय करेगा  कि वह विनायक का इलाज सई से कराएगा और उसके बाद दोनों अपने अपने रास्ते पर निकल जाएंगे। अब देखना ये होगा कि क्या वाकई दोनों एक दूसरे से दूर रहेंगे या विनायक के इलाज के बहाने दोनों करीब आएंगे। वहीं विराट के मुंह से सई का नाम सुनकर पत्रलेखा के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं। पाखी को शक है कि विराट उससे कुछ छिपा रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।