लाइव टीवी

GHKKPM TV Serial Big Twist: अब सई और विराट को अलग करेगी अश्विनी, कपल को सुनाया बेडरूम अलग करने का फरमान

Updated Oct 16, 2021 | 10:08 IST

Virat and Sai bedroom Separation in GHKKPM Big twist| गुम है किसी के प्यार में सई की डॉक्टर अंजलि करेगी अश्विनी से खुलासा। बताएगी विराट और सई के सच्चे प्यार की कहानी...

Loading ...
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में सई फिलहाल हॉस्पिटल में है।
  • जल्द सई की डॉक्टर अंजलि करेगी अश्विनी से एक खास खुलासा।
  • विराट और सई को एक करने केलिए चव्हाण परिवार आएगा साथ।

लोकप्रिय टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में आने वाली कहानी में कुछ दिलचस्प मोड़ आने की उम्मीद है। जल्द ही विराट आखिरकार सई को चव्हाण निवास में वापस लेकर आएगा। जहां हर कोई पहली बार सई का गर्मजोशी से स्वागत करेगी। सई भी भवानी, निनाद और परिवार के अन्य सदस्यों से इतना प्यार पाकर बेहद खुशी महसूस करेगी। इस बीच कुछ ऐसा होगा जिससे विराट और सई को बड़ा धक्का लगने वाला है। 

पूरे चव्हाण परिवार के सामने अश्विनी ये घोषणा करेगी कि अब से सई और विराट अलग रहेंगे। दोनों एक ही घर में अलग बेडरूम में रहेंगे। दोनों का बेडरूम एक नहीं होगा इसके बजाय वो अलग-अलग कमरों में रहेंगे। विराट और सई अपने अलग होने को लेकर शॉक्ड हो जाएंगे। वास्तव में, यह सब भवानी और अश्विनी का मास्टर प्लान है, दोनों ने विराट-सई को एक करने की ठानी है। ताकि अलग होने के बाद विराट, सई को उनके प्यार का अहसास हो सके और दोनों अपने प्यार को स्वीकार कर लें।

एक दूसरे के लिए बेताब होंगे विराट और सई
अश्विनी की इस तरह की घोषणा से स्थिति एक दिलचस्प यू-टर्न लेने वाली है। विराट और सई को इसकी उम्मीद नहीं थी। क्योंकि विराट, सई से दूर होने की कभी सोच भी नहीं सकता है। विराट और सई यह सुनकर चकित हैं लेकिन वे असहाय हैं क्योंकि अश्विनी ने सख्ती से उन्हें आदेशों का पालन करने के लिए कहा है। जबकि पाखी हंसती है क्योंकि वह दोनों के अलग होने पर बहुत खुश है। क्या भवानी और अश्विनी की योजना काम करेगी? ये देखना दिलचस्प होने वाला है। 

अश्विनी को डॉक्टर ने बताया सच
पहले देखा गया था कि सई अस्पताल में बोल नहीं पा रही हैं और इसलिए डॉक्टर अंजलि बात करने की समस्या का समाधान करने आती है। कुछ ही वक्त में डॉ अंजलि को पता चल जाएगा कि विराट और सई एक-दूसरे के लिए बने हैं और एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इसलिए वो अश्विनी से मिलती है और उसे विराट, सई और उनके प्यार के बारे में बताती है। डॉ अंजलि बताती  है कि उन्हें कभी अलग नहीं करना चाहिए और एक साथ रखना चाहिए। इसीलिए विराट, सई के जीवन में नया मोड़ अश्विनी लाएगी। अश्विनी, विराट और सई के लिए यह जानकर बहुत खुश हैं। हालांकि इसी वजह से आगे अश्विनी, विराट और सई को अलग रखने का फैसला करेगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।