लाइव टीवी

कोई प्रोड्यूसर कोई डिजाइनर की पत्नी तो कुछ अब तक सिंगल, ऐसी Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin कास्ट की रियल फैमिली

Updated Jun 18, 2021 | 10:27 IST

Meet Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin star cast real family: आज हम आपको मिलवा रहे हैं बंपर टीआरपी पाने वाले टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की स्टार कास्ट की रियल फैमिली से...

Loading ...
गुम है किसी के प्यार में की स्टार कास्ट की रियल फैमिली।
मुख्य बातें
  • 2020 के अक्टूबर महीने में टेलीकास्ट हुआ था टीवी का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में।
  • नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह निभाते हैं गुम है किसी के प्यार में के मुख्य किरदारों की भूमिका।
  • रील लाइफ से बहुत अलग है रियल लाइफ में नील भट्ट से लेकर यश पंडित का परिवार।

गुम है किसी के प्यार में छोटे पर्दे का पसंदीदा टीवी सीरियल है जो लव ट्रायंगल के कंसेप्ट पर आधारित है। इस सीरियल के मुख्य किरदार एसीपी विराट चव्हाण, सई जोशी और पाखी हैं जो इस टीवी शो की जान माने जाते हैं। टीवी के फेमस एक्टर नील भट्ट इस टीवी सीरियल में एसीपी विराज चव्हाण का किरदार निभाते हैं। वहीं ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह सीरियल में पाखी-सई का किरदार निभाती हैं। यह टीवी सीरियल 2020 में अक्टूबर के महीने में टेलीकास्ट हुआ था।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने इस शो का प्रमोशन किया था इसे जयदीप सेन और राजेश राम सिंह डायरेक्ट करते हैं। जबसे यह शो टेलीकास्ट हुआ है तबसे यह टीआरपी के रेस में अक्सर अपनी जगह टॉप 5 में बनाता रहता है। आप सब गुम है किसी के प्यार में के सभी स्टार कास्ट को जानते और पहचानते होंगे मगर शायद ही आपने कभी इनकी रियल परिवार वालों को देखा होगा। मिलिए गुम है किसी के प्यार में की स्टार कास्ट की रियल लाइफ फैमिली से...

नील भट्ट का परिवार 

टीवी इंडस्ट्री के जाने वाले एक्टर नील भट्ट इस टीवी सीरियल में विराट की भूमिका निभाते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक्टर होने के साथ एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। उनके पिता हिमांशु भट्ट पेशे से एक लॉयर हैं और उनकी माता सुनीता भट्ट हाउसवाइफ हैं। नील भट्ट की एक बहन भी हैं जिनका नाम शिखा भट्ट है। आपको बता दें, नील भट्ट अपनी को-स्टार ऐश्वर्या शर्मा के साथ इंगेज्ड हैं। 

ऐश्वर्या शर्मा

गुम है किसी के प्यार में ऐश्वर्या शर्मा पाखी यानि पत्रलेखा का किरदार निभाती हैं। वह टीवी इंडस्ट्री की टॉप वैंप्स‌ में शुमार हैं। ऐश्वर्या शर्मा अपने माता पिता के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने बताया था कि वह अपने भाई प्रांजल शर्मा से बेहद प्यार करती हैं। आपको बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और हाल ही में उन दोनों ने एक दूसरे से सगाई की है। 

आयशा सिंह

सई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह एक फेमस अभिनेत्री और मॉडल हैं। अक्सर आयषा सिंह को उनके भाई विश्वेंद्र सिंह के साथ स्पाॅट किया जाता है। आपको बता दें 24 साल की आयशा सिंह सिंगल हैं। उन्होंने अपना टेलीविजन डब्लू 2015 में डोली अरमानों की में रति सिन्हा का किरदार निभा कर किया था। 


शैलेश दातर 

छोटे पर्दे के इस पॉपुलर टीवी शो में निनाद चव्हाण का किरदार शैलेश दातर निभाते हैं। शैलेश मराठी थिएटर और कई टेलीविजन शो भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि शैलेश ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने माता-पिता के पसंद की एक लड़की से शादी कर ली थी जिससे उनके दो बच्चे हैं। उनके परिवार वाले अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं इसीलिए इंटरनेट पर उनके परिवार से संबंधित कोई जानकारी नहीं है।

आदिश वैद्य 

आदिश वैद्य गुम है किसी के प्यार में विराट के भाई मोहित का किरदार निभा रहे हैं। आदिश का जन्म 5 अक्टूबर 1992 को अरविंद वेद्य और मीनल वैद्य के घर मुंबई में हुआ था। कहा जाता है आदिश वैद्य अपने छोटे भाई रोहित के बहुत करीब हैं। कुछ खबरों के अनुसार वह अभी सीक्रेटली एक्ट्रेस रेवती लेले के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि आदिश ने कभी इस बारे में ओपनली बात नहीं की है।

किशोरी शहाणे

किशोरी शहाणे टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अदाकारा है जिनके पति दीपक बलराज विज जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। किशोरी शहाणे अक्सर अपने बेटे बॉबी विज के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। गुम है किसी के प्यार में किशोरी भवानी का किरदार निभाती हैं। 

मिताली नाग

दिव्यानी का किरदार निभाने वाली मिताली नाग अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी सोशल मीडिया पर अपने पति संकल्प परदेशी और बेटे रुद्रांश की फोटो शेयर करती रहती हैं। आपका बता दें मिताली नाग के पति एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। 

यश पंडित

गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर पुलकित का किरदार निभाने वाले यश पंडित बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। अक्सर यश पंडित आफ सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपनी मां के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें, यश पंडित जामी-मानी बॉलीवुड सिंगर सिस्टर्स श्रद्धा पंडित और श्वेता पंडित के भाई हैं।

संजय नार्वेकर

लोकप्रिय अभिनेता संजय नार्वेकर भी इस शो का एक अहम हिस्सा हैं। अक्सर संजय ने असीता नार्वेकर से शादी की है। कपल का एक बेटा आर्यन है। अभिनेता संजय नार्वेकर कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुके हैं। हालांकि संजय लाइमलाइट से दूर रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है जिसकी वजह उनकी फैमिली फोटोज मौजूद नहीं है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।