लाइव टीवी

'गुम है किसी के प्‍यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा बने पति-पत्‍नी, मंगलसूत्र पहनाते हुए वीडियो हुआ वायरल

Updated Nov 30, 2021 | 20:39 IST

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma wedding: गुम है किसी के प्‍यार में फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्‍होंने उज्‍जैन में भारतीय रीति रिवाजों से शादी की। समारोह की कुछ तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neil Bhatt and Aishwarya Sharma wedding
मुख्य बातें
  • उज्‍जैन में टीवी कपल ने की शादी
  • शादी की सभी रस्‍मों ने कपल ने जमकर की मस्‍ती
  • शादी के दिन लाल लहंगे में नजर आईं ऐश्‍वर्या शर्मा

Neil Bhatt and Aishwarya Sharma wedding: पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में अभिनेता नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्‍होंने उज्जैन में पारंपरिक तरीके से सात फेरे लिए। नील का ऐश्‍वर्या को मंगलसूत्र पहनाते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक दूसरे का साथ पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

ऐश्वर्या ने 'बांधनी' प्रिंट वाला लाल रंग का लहंगा पहना है। वहीं उनके ब्लाउज पर 'स्वस्तिक' के प्रतीक भी नजर आएं। वहीं नील भट्ट सफेद धोती और कुर्ता में ऐश्वर्या के लहंगे के साथ लाल पगड़ी और गहरे लाल रंग के शॉल के साथ एक परफेक्‍ट ग्रूम की तरह नजर आए। वीडियो में, नील ऐश्वर्या के गले में 'मंगलसूत्र' बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ वे आधिकारिक तौर पर पति पत्‍नी बन गए। 

इस जोड़े की शादी से पहले की रस्मों की भी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हल्‍दी सेरेमनी में दोनों सितारे पीले रंग के लिबास में नजर आए। नील भट्ट ने पीले रंग का कुर्ता पहना, तो उनकी होने वाली दुल्‍हनियां ऐश्‍वर्या शर्मा पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। हल्‍दी सेरेमनी के बाद नील भट्ट ने स्‍टेज पर ऐसा डांस किया कि सीटियां बजने लगीं। इसी तरह मेहंदी फंग्‍शन में भी उन्‍होंने खूब धमाल मचाया। 

बता दें टीवी शो में नील भट्ट आईपीएस विराट चव्‍हाण के रोल में हैं, जबकि ऐश्‍वर्या उनके पहले प्‍यार और भाई सम्राट की बीवी पत्रलेखा के रोल में हैं। शो में चीजें भले ही उनके पक्ष में न रही हों, लेकिन सेट से प्यार परवान चढ़ गया और उन्होंने जनवरी 2021 में अपने रोका समारोह की घोषणा करके सभी को चौंका दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।