लाइव टीवी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई को जगताप के करीब देख विराट को होगी जलन, दिल में दर्द लेकर लौटेगा नागपुर

Updated Sep 23, 2022 | 12:41 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Updates: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। आप देखेंगे कि सई को गांव में छोडकर विराट नागपुर चला आएगा।

Loading ...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में नया ट्विस्‍ट आने वाला है।
  • इस शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है।
  • आप देखेंगे कि सई को गांव में छोडकर विराट नागपुर चला आएगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Updates: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। मेकर्स ने कहानी में एक लंबा लीप लिया है जिसके बाद कहानी एक दम नई हो गई है। सई जोशी गांव में अपने बेटी सवि के साथ जिंदगी बिता रही है, वहीं विराट ने अपनी भाभी पत्रलेखा से शादी कर ली है और गोद लिए बच्चे विनायक की दोनों परवरिश कर रहे हैं। 

अभी तक आपने देखा कि विराट को गोली लगी थी जिसके बाद सई ने समय पर उसका इलाज किया और गोली निकाल दी। अब विराट खतरे से बाहर है। वहीं विराट को गोली लगने की खबर सुनकर पत्रलेखा यानी पाखी भी गांव चली आई है। यहां पाखी और सई का सामना हुआ। सई को इस बात का अफसोस है कि विराट ने पाखी के साथ अपनी दुनिया बसा ली। सई ने पाखी की वजह से ही घर छोड़ा था। 

वहीं विराट इस बात से खफा है कि सई अब जगताप से बात करती है और उसे जगताप से अब शिकायतें नहीं रहीं। जगताप ने ही सई के पिता की जान ली थी और जगताप की वजह से ही विराट के भाई सम्राट की जान गई थी। सई जब बेहोश हुई तो उसे जगताप ने थाम लिया था। तभी विराट ने दोनों को देख लिया। इस जलन में विराट अंदर अंदर घुट रहा है। इस वजह से विराट गांव से नागपुर चलने की जिद करता है। 

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin: पाखी से प्यार का इजहार करेगा विराट, बंद कमरे में खून के आंसू रोएगी सई

जख्मी हालत में विराट पत्रलेखा का हाथ थामकर नागपुर चला जाता है। जाने से पहले वह गुलाब का फूल लेकर अपनी पत्नी पत्रलेखा को बर्थडे विश करता है। ये देखकर सई परेशान हो जाती है और अपनी किस्मत पर गुस्सा होती है। गुस्से में वह कमरे का सारा सामना फैला देती है। आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि विराट नागपुर तो पहुंच जाता है लेकिन सई और जगताप उसके दिमाग से नहीं निकल पाते हैं। यह बात पत्रलेखा भांग लेती है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।