लाइव टीवी

पाखी-सई से विराट-भवानी तक, जानें Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की स्टारकास्ट ने किन TV Show से किया डेब्यू

Updated Aug 01, 2021 | 18:20 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin cast debut shows Details: क्या आप जानते हैं गुम है किसी के प्यार में की स्टारकास्ट के पहले टीवी शोज कौन से थे? जानें इनके डेब्यू शोज और किरदार के बारे में, जिन्होंने दिलाई पहचान...

Loading ...
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
  • गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स लगातार एक से बढ़कर दिलचस्प मोड़ लेकर आ रहे हैं।
  • जानें टीवी शो की स्टारकास्ट के डेब्यू शोज और किरदार के बारे में, जिन्होंने दिलाई पहचान।

गुम है किसी के प्यार में छोटे परदे का लोकप्रिय शो बन चुका है। लॉन्च के बाद से लगातार गुम है किसी के प्यार में को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। मेकर्स लगातार आने वाले एपिसोड्स में एक से बढ़कर दिलचस्प मोड़ लेकर आते हैं जिसे देखने के लिए ऑडियंस बेकरार रही है। अब जल्द सीरियल में विराट और सई का हनीमून ट्रैक आने वाला है। इतना ही नहीं, गुम है किसी के प्यार में के इस ट्रैक को दिलचस्प बनाने के लिए दिग्गज अभिनेत्री रेखा एक बार फिर से इस सीरियल का प्रमोशन करती नजर आएंगी। 

वैसे गुम है किसी के प्यार में आयशा सिंह, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, किशोरी शहाणे, शैलेश दातर, यश पंडित, भारती पाटिल और मिताली नाग जैसे टीवी कलाकार मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में में निनाद चव्हाण, पुलकित देशपांडे और देवयानी देशपांडे। लेकिन क्या आप जानते हैं इन टीवी कलाकारों के पहले टीवी शोज कौन से थे जिसने इनको पहचान दिलाई।

आयशा सिंह 
गुम है किसी के प्यार में आयाशा सिंह सई का रोल निभाती हैं। उन्होंने 2015 में जी टीवी के शो डोली अरमानो की के साथ टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने रति सिन्हा की ऑन-स्क्रीन भूमिका निभाई थी।

नील भट्ट
लोकप्रिय टीवी अभिनेता नील भट्ट ने एक लोकप्रिय डांस रियलिटी शो- कबूम से कंटेस्टेंट के रूप में शोबिज की दुनिया में शुरुआत की थी। वह शो के विनर बनकर उभरे थे। इसके बाद उन्होंने लोकप्रिय डांस शो बूगी वूगी में भी भाग लिया था।
ऐश्वर्या शर्मा
इंजीनियर से अभिनेत्री बनी ऐश्वर्या शर्मा ने एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए अपनी डिग्री को भी पीछे छोड़ दिया। 2015 में, उन्होंने टीवी शो कोड रेड में छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। 

किशोरी शहाणे
अपने कॉलेज के दिनों में 'मिस मीठीबाई' के रूप में ताज पहनाए जाने के बाद, किशोरी शहाणे ने थिएटर से शोबिज की दुनिया में कदम रखा। 1986 में फिल्म कर्मा के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसमें दिलीप कुमार, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इसमें किशोरी ने खैरुद्दीन की पत्नी का किरदार निभाया था।

शैलेश दातर 
फिल्म, टीवी और स्टेज अभिनेता शैलेश दातर ने मराठी थिएटर और टेलीविजन उद्योग से अपने शोबिज करियर की शुरुआत की। उन्हें पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर मराठी फिल्म लढाई (1999) में देखा गया था। उसमें उनका कैमियो रोल था।

यश पंडित
यश गुम है किसी के प्यार में डॉ. पुलकित देशपांडे की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में शोबिज में शुरुआत की थी और उन्हें पहली बार 1985 की प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म राम तेरी गंगा मैली में स्क्रीन पर देखा गया था। उन्होंने उसमें गंगा के बच्चे की भूमिका निभाई थी।

भारती पाटिल 
एक्ट्रेस भारती को हमेशा एक प्रमुख मराठी, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा कलाकार के रूप में जाना जाता है। 1992 में, उन्होंने कन्नड़ फिल्म संग्या बाल्या से अपने करियर की शुरुआत की। इसमें उन्होंने गंगा का किरदार निभाया था।

मिताली नाग
शो में मिताली, विराट की पागल बहन देवयानी की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने शोबिज करियर की शुरुआत 2011 में छोटे पर्दे पर श्रृंखला अफसर बिटिया से की थी, जिसमें उन्होंने कृष्णा राज की ऑन-स्क्रीन भूमिका निभाई थी।

ऐसी है गुम है किसी के प्यार में की कहानी
गुम है किसी के प्यार में की कहानी के अनुसार, एसीपी विराट चव्हाण (नील भट्ट द्वारा अभिनीत) को पाखी उर्फ ​​​​पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा) से प्यार हो जाता है। हालांकि पत्रलेखा की शादी विराट के चचेरे भाई सम्राट से हो जाती है। दूसरी ओर, भाग्य विराट की कहानी को इंस्पेक्टर कमल जोशी की बेटी सई जोशी (आयशा सिंह) को लिखा देता है। कहानी आगे बढ़ती है, ऐसा लगता है कि विराट को अपनी पत्नी सई से प्यार हो जाता है। सई भोली और ईमानदार है लेकिन इधर पाखी शो की खलनायिका बनकर सामने आती है और भवानी (किशोरी शहाणे) के साथ हाथ मिलाती है। धीरे-धीरे विराट और सई की प्रेम कहानी आगे बढ़ रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।