लाइव टीवी

रामानंद सागर की परपोती कैमरे के सामने हुईं बोल्ड, जालीदार कपड़ों में दिखे अंडरगारमेंट्स तो ट्रोल हो गईं साक्षी चोपड़ा 

Updated Dec 29, 2021 | 17:19 IST

Sakshi Chopra Get Trolled For Her Chrochet Dress: रामायण के निर्माता रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में साक्षी चोपड़ा को एक जालीदार ड्रेस में देखा गया जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
साक्षी चोपड़ा
मुख्य बातें
  • कैमरे के सामने कुछ ज्यादा ही बोल्ड हो गईं साक्षी चोपड़ा। 
  • जालीदार ड्रेस में दिख गए साक्षी के अंडर गारमेंट्स।
  • ऐसे कपड़े पहनने की वजह से जमकर ट्रोल्ड हुईं साक्षी चोपड़ा।

Great Grand Daughter Of Ramanand Sagar Trolled For Wearing Chrochet Dress: छोटे पर्दे के लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण का निर्माण करने वाले रामानंद सागर (Ramayan Director Ramanand Sagar) की परपोती साक्षी चोपड़ा (Ramanand Sagar Great Grand Daughter Sakshi Chopra) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने फैशन सेंस को लेकर साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं।

जब भी साक्षी चोपड़ा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोई फोटो या वीडियो अपलोड करती हैं तब वह ट्रैंड करने लग जाते हैं। कई बार साक्षी चोपड़ा को बोल्ड अंदाज (Sakshi Chopra Bold Pictures) में देखा गया है। लेकिन हाल ही में साक्षी चोपड़ा को जिन कपड़ों में देखा गया उसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। साक्षी चोपड़ा का यह सुपर बोल्ड अंदाज देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। 

कैमरे में कैप्चर हुआ साक्षी चोपड़ा का सुपर बोल्ड अंदाज 

हाल ही में रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा को मुंबई में सपोर्ट किया गया था। इस दौरान साक्षी ने एक क्रोशे ड्रेस (Sakshi Chopra Chrochet Dress) पहनी हुई थी जिसमें वह बहुत हॉट नजर आ रही थीं। इस जालीदार ड्रेस में साक्षी चोपड़ा अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लाॅन्ट कर रही थीं। साक्षी चोपड़ा का यह बोल्ड अंदाज लोगों के होश उड़ा रहा है। जैसे ही साक्षी चोपड़ा की यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही यह तस्वीरें वायरल होने लगीं (Sakshi Chopra Viral Pictures)। सोशल मीडिया यूजर्स साक्षी चोपड़ा का यह अंदाज देखकर उनके दीवाने हो गए हैं और उनकी हॉटनेस की तारीफ कर रहे हैं। 

क्रोशे ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं साक्षी चोपड़ा

साक्षी चोपड़ा की यह बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों को साक्षी चोपड़ा का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोगों को साक्षी चोपड़ा का फैशन सेंस बिल्कुल भी पसंद नहीं आया जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं (Sakshi Chopra Get Trolled)। साक्षी चोपड़ा को ट्रोल करते हुए कुछ लोगों ने उन्हें उर्फी जावेद (Urfi Javed) से कंपेयर किया। तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट करके कहा कि वह रामानंद सागर का नाम डूबा रही हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब साक्षी चोपड़ा को उनके बोल्ड अंदाज की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।