लाइव टीवी

Hina Khan Naagin 5: हिना खान बनेंगी एकता कपूर के नागिन-5 का हिस्सा, कहानी में उनके किरदार में होगा एक ट्विस्ट

Naagin 5 Ekta kapoor launch Komolika Hina Khan Again in Her New Show But Twist
Updated Jun 24, 2020 | 23:02 IST

Naagin 5 Hina Khan Confirms in Show: एकता कपूर के टीवी शो नागिन-5 के लिए हिना खान का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। हालांकि हिना की नागिन-5 एंट्री में ट्विस्ट भी है...

Loading ...
Naagin 5 Ekta kapoor launch Komolika Hina Khan Again in Her New Show But TwistNaagin 5 Ekta kapoor launch Komolika Hina Khan Again in Her New Show But Twist
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
एकता कपूर और हिना खान।
मुख्य बातें
  • नागिन-4 के अंत के साथ-साथ सीजन-5 को लेकर भी चर्चाओं का बाजार खूब गर्म है।
  • नागिन-5 टीवी शो जल्द ही छोटे परदे पर लॉन्च होने वाले है।
  • इस सीजन के लिए दीपिका कक्कड़, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि चंदना, महक चहल और हिना खान का नाम सामने आ रहा है।

एकता कपूर का टीवी शो नागिन-4 जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। निया शर्मा, रश्मि देसाई, विजयेंद्र कुमेरिया सहित बाकी की कास्ट जल्द ही कुछ आखिरी एपिसोड्स की शूटिंग करेगी। इन्हीं में नागिन-4 का फिनाले एपिसोड होगा। बताया जा रहा है कि नागिन-4 के आखिरी सिर्फ 4 एपिसोड टेलिकास्ट होंगे। इन्हीं के साथ कहानी का अंत हो जाएगा। 

नागिन-4 के अंत के साथ-साथ सीजन-5 को लेकर भी चर्चाओं का बाजार खूब गर्म है। नागिन-5 टीवी शो जल्द ही छोटे परदे पर लॉन्च होने वाले है। ये नागिन-4 को रिप्लेस करेगा। ऐसे में नागिन-5 की तैयारियों भी जोरों पर हैं। इस सीजन के लिए दीपिका कक्कड़, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि चंदना, महक चहल और हिना खान का नाम सामने आ रहा है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक ये पुष्टि हो गई है कि हिना खान तो जरूर नागिन-5 में दिखेंगी। 

नागिन-5 के कुछ एपिसोड में होंगी हिना खान
जी हां, एकता कपूर के टीवी शो नागिन-5 के लिए हिना खान का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। हालांकि खबर ये है कि हिना नागिन-5 के कुछ ही एपिसोड में दिखेंगी। एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिंदगी की-2 में कोमोलिका का रोल निभा चुकीं हिना खान एक बार उनके नए शो में नजर आने वाली हैं। 

नागिन-5 में ऐसा होगा हिना खान का रोल
हिना खान नागिन-5 में शुरुआती एपिसोड की शूटिंग करेंगी। हालांकि कहानी आगे बढ़ने के साथ उनके किरदार की मौत हो जाएगी। जैसा कि अभी तक कहानी पूरी तरह से तय नहीं है और इसमें कई बदलाव हो सकते हैं। अभी के लिए हिना से बातचीत हो रही हैं और वो इसके लिए हां कह सकती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।