लाइव टीवी

Imlie: पानीपत फिल्म में काम कर चुके हैं 'अभिषेक त्रिपाठी' Gashmeer Mahajani,जानिए ये दिलचस्प बातें

Updated Jun 21, 2021 | 21:22 IST

Imlie Serial Abhishek Tripathi Gashmeer Mahajani: टीवी सीरियल इमली में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार पॉपुलर मराठी एक्टर गशमीर महाजनी ने निभाया है। जानिए गशमीर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Loading ...
Gashmeer Mahajani
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल इमली का हर किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
  • सीरियल में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार गशमीर महाजनी ने निभाया है।
  • गशमीर टीवी सीरियल के अलावा फिल्म पानीपत में भी काम कर चुके हैं।

मुंबई. स्टार प्लस का सीरियल ईमली टीआरपी की लिस्ट में लगातार टॉप पर बना हुआ  है। इस सीरियल के हर एक किरदार को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।सीरियल का लीड रोल अभिषेक त्रिपाठी का किरदार एक्टर गशमीर महाजनी  ने निभाया है। 

सीरियल में अभिषेक त्रिपाठी एक जर्नलिस्ट हैं। इमली की  कहानी अभिषेक, इमली और मालिनी के लव ट्रायंगल के ईर्द-गिर्द घूमती है। गशमीर महाजनी उर्फ अभिषेक त्रिपाठी के रियल लाइफ की बात करें तो वह एक्टर के अलावा कोरियोग्राफर और थिएटर डायरेक्टर भी  हैं। वह कैरी ऑन मराठा, दूनागिरी का राज जैसी मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह मराठी एक्टर रविंद्र महाजनी के बेटे हैं।

फिल्म से किया था डेब्यू
गशमीर महाजनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में बॉलीवुड फिल्म मुस्कुराके देख से किया था। इसके  बाद वह बड़े पर्दे से दूर चले गए थे।इसके बाद उन्होंने पृथ्वी  थियटर ज्वाइन कर लिया था। साल 2015 में उन्हें मराठी फिल्म कैरी ऑन मराठा से पहचान मिली थी। इसके बाद अगले दो साल तक वह कई मराठी फिल्मों में नजर आए।

पानीपत फिल्म में किया काम
साल 2018 में उन्होंने मराठी टीवी शो प्रेम तुझा रंग कैसा से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद वह साल 2019 में अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत में नजर आए थे। 

टीवी, फिल्मों के अलावा गशमीर वेब सीरीज अंजान स्पेशल क्राइम यूनिट में काम कर चुके हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2014 में उन्होंने गौरी देशमुख महाजन के साथ शादी की थी। साल 2019 में गशमीर और गौरी बेटे व्योम के पेरेंट्स बने थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।