लाइव टीवी

Indian Idol विजेता सनी हिंदुस्तानी ने शेयर की गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो, लंदन में करने वाले हैं शो

Updated Jul 03, 2021 | 07:44 IST

Sunny Hindustani with Girlfriend in London: इंडियन आइडल सीजन 11 में अपनी आवाज से सबको दीवाना बनाने और सिंगिंग शो जीतने वाले सनी हिंदुस्तानी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नीदरलैंड से इंस्टाग्राम तस्वीर पोस्ट की है।

Loading ...
सनी हिंदुस्तानी ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी ने गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की फोटो
  • पहली बार अपने आधिकार इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयां की दिल की बात
  • लंदन में शो करने के लिए पहुंचे हैं सनी हिंदुस्तानी, नीदरलैंड की है गर्लफ्रेंड

मुंबई: सनी हिंदुस्तानी संगीत को चाहने वालों की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। इंडियन आइडल के सीजन 11 के ऑडीशन के समय से उन्होंने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता है। खास तौर पर नुसरत फतह अली खान के जैसी आवाज और गायकी के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया। शो को जीतने के बाद सनी की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है और जो सनी हिंदुस्तानी कभी जूते पॉलिश करके अपना गुजारा करते थे, आज वह देश विदेश में सिगिंग शो कर रहे हैं।

इंडियन आइडल देखने वालों के लिए सनी हिंदुस्तानी कोई नया नाम नहीं है लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर जो अपडेट आया है वह कुछ फैंस को हैरान कर सकता है। दरअसल सनी ने अपनी गर्लफ्रेंड (Sunny Hindustani Girlfriend) के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट ramdey official नाम से है। फोटो में सनी रोमांटिक अंदाज में प्रेमिका के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।

सनी हिंदुस्तानी ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार @ramdeyofficial... लंदन में एक साथ शो का मजा लेंगे।'

रैमडी इसी तस्वीर के साथ अपने पोस्ट में एक कदम और आगे बढ़ गईं और लिखा, 'हमेशा तुम्हारे साथ... मेरा बेबी आज रात लंबे इंतजार के बाद लंदन में परफॉर्म करने वाला है। तुम पर बहुत गर्व है शोना।'


Ramdey के इंस्टाग्राम पर 12 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं और यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सनी के लिए अपनी भावनाएं पहली बार जाहिर की हैं बल्कि इससे पहले भी वह कई मौकों पर इस तरह के रोमांटिक पोस्ट सनी की तस्वीर के साथ शेयर कर चुकी हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं।

हालांकि सनी हिंदुस्तानी ने पहली बार इस तरह का पोस्ट अपने सोशल मीडिया से किया है। इंडियन आइडल के एक एपिसोड में खुलासा हुआ था कि सनी की यह प्रेमिका संभवत: नीदरलैंड से हो सकती हैं।

इंडियन आइडल सीजन 11 के एक एपिसोड के दौरान आदित्य नारायण ने सनी की टांग खीचते हुए Ramdey को वीडियो कॉल किया था और सभी इंडियन आइडल कंटेस्टेंट उन्हें भाभी जी बोलने लगे थे, सनी के रूममेट को इस लड़की के बारे में सबसे पहले जानकारी मिली थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।