लाइव टीवी

Sushant Singh Rajput के लिए पद्मश्री पुरस्कार की मांग, Twitter पर ट्रेंड हुआ- Padma Shri 4 Sushant

Updated Jul 02, 2021 | 23:56 IST

Fans demand Padma Shri for Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले उनके लिए पद्मश्री (Padma Shri) पुरस्‍कार की मांग कर रहे हैं। ट्व‍िटर पर Padma Shri 4 Sushant हैशटैग चल रहा है।

Loading ...
Padma Shri for Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के न‍िधन को एक साल पूरा हो चुका है।
  • बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया से विदा हो गए थे।
  • ट्व‍िटर पर सुशांत सिंह राजपूत को पद्मश्री पुरस्‍कार की मांग जोरशोर से उठी।

Fans demand Padma Shri for Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले उनके लिए पद्मश्री (Padma Shri) पुरस्‍कार की मांग कर रहे हैं। ट्व‍िटर पर पद्मश्री फॉर सुशांत (Padma Shri 4 Sushant) हैशटैग चल रहा है। कई फैंस ने पद्म पुरस्‍कारों की वेबसाइट padmaawards.gov.in पर जाकर सुशांत सिंह राजपूत के लिए नॉमिनेशन भी भरा है। फैंस नोमिनेशन भरने के स्‍क्रीन शॉट भी ट्विटर पर साझा कर रहे हैं। शुक्रवार रात 11 बजकर 45 मिनट तक Padma Shri 4 Sushant हैशटैग के साथ 45.5 हजार से ज्‍यादा ट्वीट किए जा चुके थे।

पीएम मोदी से अपील 

ट्विटर पर कई यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्‍वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी और भारत सरकार से इस बार सिनेमा जगत से बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत को पद्मश्री देने की मांग की है। फैंस सुशांत सिंह राजपूत की फ‍िल्‍मों, उनके किरदारों और उनके कामों की फोटोज साझा कर रहे हैं। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि बेहतरीन एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत पद्मश्री पुरस्‍कार के हकदार हैं। सरकार को इस बात उनका नाम सूची में शामिल करना चाहिए। 

सुशांत सिंह राजपूत ने एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता में मानव देशमुख की भूमिका निभाई थी। साल 2011 में सुशांत को अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो चे मिल गई। बाद में एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, केदारनाथ, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी जैसी फिल्मों में सहज अभिनय के साथ सुशांत ने खुद साबित कर दिया था।  

14 जून 2020 की दोपहर में सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु की खबर ने सबको चौंका दिया। कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर सकता था। यह बताया गया कि वो डिप्रेशन में थे और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।