लाइव टीवी

Janamashtami: एक ही नक्षत्र में पैदा हुए हैं श्री कृष्ण और नीतिश भारद्वाज, महाभारत में बनना चाहते थे अभिमन्यु

Updated Aug 30, 2021 | 13:41 IST

Nitish Bharadwaj in Mahabharat: महाभारत सीरियल में भगवान श्री कृष्ण का किरदार नीतिश भारद्वाज ने निभाया था। जानिए क्या है नीतिश और भगवान कृष्ण का खास कनेक्शन...

Loading ...
Nitish Bharadwaj
मुख्य बातें
  • देशभर में आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है।
  • महाभारत में नीतिश भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था।
  • नीतिश भारद्वाज ने बताया कि उनका और भगवान श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

मुंबई. देशभर में आज भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। साल 1987 में बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में नीतिश भारद्वाज ने श्री कृष्ण के किरदार से फैंस के मन  में अमिट छाप छोड़ी थी। नीतिश भारद्वाज ने शुरुआत में इस रोल को मना कर दिया था।

महाभारत में भगवान श्री कृष्ण के रोल के लिए 55 से ज्यादा एक्टर्स के ऑडिशन लिए गए थे। नीतिश भारद्वाज ने इस रोल को साफ मना कर दिया था। एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मेरा मानना था कृष्ण के किरदार के लिए एक्सपीरियंस पर्सन की जरूरत है। इतना महान किरदार उनके जैसे नए लड़के को कैसे दिया जा सकता है? तब डायरेक्टर ने कहा था कि तुम अच्छा रोल करना चाहते थे इसलिए आओ और इसका स्क्रीन टेस्ट दो।'

बनने वाले थे विदुर 
नीतिश भारद्वाज कृष्ण से पहले विदुर का किरदार निभाने वाले थे। एचटी से बातचीत में कहा कि, 'पहले मुझे विदुर का रोल मिला था। मुझे शूटिंग के लिए बुलाया और मैं मेकअप रूम में बैठा था। तभी वीरेंद्र राजदान वहां आए और कहा कि वह विदुर का किरदार निभा रहे हैं।मैं डायरेक्टर रवि चोपड़ा से मिला उन्होंने कहा, 'तुम अभी 23-24 साल के ही हो। विदुर कुछ एपिसोड बाद बूढ़ा हो जाएगा। तुम इसमें ठीक नहीं लगोगे।'

निभाना चाहते थे अभिमन्यु का किरदार 
नीतिश बताते हैं कि उन्हें नकुल और सहदेव का रोल ऑफर हुआ था। दोनों ही उन्होंने मना कर दिया था। मैंने उनसे कहा कि मैं अभिमन्यु का किरदार निभाना चाहता हूं। मेकर्स ने कहा कि जब वक्त आएगा तब हम आपको बता देंगे।'

नीतिश भारद्वाज कहते हैं कि उनमें और भगवान श्रीकृष्ण में काफी समानताए है। उनका जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण भादों महीने के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, दिन बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र के समय ही पैदा हुए थे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।