लाइव टीवी

Jhalak Dikhlaa Jaa 10: दुती चंद ने अपनी गर्लफ्रेंड को डेडिकेट किया परफॉर्मेंस, बोलीं- मेरी लाइफ में हीरो नहीं हीरोइन है

Updated Sep 24, 2022 | 07:36 IST

Jhalak Dikhla Jaa 10 : झलक दिखला जा 10 का आगाज हो चुका है। शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने दुती चंद के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
dutee chand jhalak dikhlaa jaa 10
मुख्य बातें
  • झलक दिखला जा 10 में दुती चंद की एंट्री हो चुकी हैं
  • कलर्स टीवी ने दुती चंद के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है
  • दुती चंद ने अपनी गर्लफ्रेंड को डेडिकेट किया परफॉर्मेंस

Jhalak Dikhla Jaa 10 : डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 शुरू हो चुका है। दर्शकों को ये शो बेहद पंसद आ रहा है। इस शो में रुबीना दिलैक, फैजल शेख, पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे और नीति टेलर जैसे टीवी के कई पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया है। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जजेस और जनता को इंप्रेस कर रहे हैं। शो में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दुती चंद की एंट्री हो चुकी हैं। हाल ही में कलर्स टीवी की तरफ से दुती चंद के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया गया है।

दुती चंद ने अपना परफॉर्मेंस अपनी गर्लफ्रेंड को डेडिकेट किया। भारतीय एथलीट दुती डांस के जरिए अपनी लव स्टोरी बताते नजर आ रही हैं। वीडियो में दुती स्पोर्टी लुक में नजर आ रही हैं। डांस के दौरान दुती और उनकी गर्लफ्रेंड की थ्रोबैक फोटोज की झलक दिखाई जाती हैं। परफॉर्मेंस के बाद मनीष पूछते हैं कि आपकी लाइफ का हीरो कौन है? दुती कहती हैं मेरी लाइफ में हीरो नहीं बल्कि हीरोइन है। प्यार एक ऐसी चीज है जिसमें रंग, कास्ट , जेंडर कुछ नहीं दिखता है।

दुती चंद ने बताई अपनी इंस्पायरिंग लव स्टोरी

ये भी पढ़ें - कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड की इन बातों से अनजान होंगे आप, इस फिल्म के चलते सृष्टि रोड़े का एक साल हो गया था बरबाद
  

दुती की बाते सुनकर करण जौहर कहते हैं कि कितनी सारी लड़कियां और लड़के होंगे जो डर डर कर अपनी लाइफ जी रह हैं। इन सभी से मैं कहना चाहूंगा एक ऐसी कहानी है दुती चंद की। वे सब देखें और इंस्पायर हो जाए। मैं वाकई में आपको सलाम करना चाहता हूं। सभी जजेस और ऑडियंस दुती के लिए तालियां बजाते हैं। दुती सभी का धन्यवाद करती हैं। दुती चंद के इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।