लाइव टीवी

Karanvir Bohra Net worth : कर्ज में डूब चुका है नागिन का ये एक्टर, कभी करोड़ों की प्रॉपर्टी का था मालिक!

Updated Aug 28, 2022 | 15:17 IST

Karanvir Bohra Net worth : करणवीर बोहरा अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर के जन्मदिन पर जानिए उनकी नेटवर्थ के बारे में...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
karanvir bohra
मुख्य बातें
  • करणवीर बोहर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • एक्टर के जन्मदिन पर जानिए उनकी नेटवर्थ के बारे में
  • करणवीर बोहरा ने बताया था कर्ज में डूबे हुए हैं एक्टर

Karanvir Bohra Net worth : एक्टर करणवीर सिंह बोहरा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने टीवी से लेकर फिल्मों में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई हैं। आज करणवीर बोहरा का जन्मदिन हैं। वो एक मारवाड़ी परिवार से आते हैं। एक्टर के पिता और दादा भी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रह चुके हैं। करणवीर एक्टर होने के साथ- साथ बिजनेमैन भी है। उनका अपना क्लोथिंग ब्रांड भी है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करणवीर बोहरा की नेटवर्थ 18.32 करोड़ रुपये है। उनका मुंबई के गोरेगांव में 4 बीएचके अपार्टमेंट है। एक्टर सीरीयल में एक एपिसोड के लिए 70 हजार रुपये लेते हैं। एक्टिंग के अलावा करणवीर मॉडलिंग और रियलिटीज शोज को होस्ट करते हैं। एक्टर कई ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हैं। एक्टर के पास Lamborghini जैसी लग्जिरियस गाड़ियां और बाइक हैं। 

कर्ज में डुबे हुए है करणवीर बोहरा

एक्टर हाल ही में कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आए थे। उन्होंने शो में बताया था कि उनके ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज है। लोगों के पैसे नहीं चुकाने की वजह से उन पर केस भी चल रहे हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो सिर्फ करणवीर बोहरा जानते हैं। 

ये भी पढ़ें - India's Laughter Champion Winner : दिल्ली के रजत सूद बने इंडियाज लॉफ्टर चैंपियन के विजेता, इनाम में जीते लाखों रुपये
 

इन शोज में नजर आ चुके हैं करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा ने फिल्म तेजा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। करणवीर इसके बाद सोनी के शो जस्ट मोहब्बत में नजर आए थे। इस शो के बाद करणवीर ने पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा। एक्टर ने शरारत, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम, कुबूल और नागिन 2 में नजर आए थे। टीवी शोज के अलावा एक्टर नच बलिए 4, झलक दिखला जा 6, फीयर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस 12 और लॉक अप जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। एक्टर किस्मत कनेक्शन, पटेल की पंजाबी शादी, हमें तुमसे प्यार कितना जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।