लाइव टीवी

Ankita Lokhande से Kamya Punjabi तक, अपने मंगेतर के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं यह 5 कुंवारी हसीनाएं

Updated Oct 24, 2021 | 17:55 IST

Unmarried TV Actresses Who Keeps Fast On Karwa Chauth: अंकिता लोखंडे से काम्या पंजाबी और आरती सिंह तक छोटे पर्दे की कई ऐसी कुंवारी एक्टर्सेज हैं जो अपने होने वाले पति या बॉयफ्रेंड के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। 

Loading ...
कुंवारी होकर भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं यह 6 हसीनाएं
मुख्य बातें
  • अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं अंकिता लोखंडे।
  • बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत।
  • शादी से पहले भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती थीं काम्या पंजाबी। 

Unmarried TV Actresses Who Keeps Fast On Karwa Chauth: आज पूरे भारत में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं। भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत अहम माना गया है। अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जैसे आए दिन नए-नए ट्रैंड्स आते रहते हैं वैसे ही करवा चौथ के व्रत को लेकर भी एक नया ट्रैंड निकला है। आजकल सुहागिन महिलाओं के साथ कुंवारी कन्याएं भी अपने होने वाले पति या बॉयफ्रेंड के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। और इस ट्रैंड को फॉलो करने में टीवी की कुछ हसीनाएं पीछे नहीं हैं। शादी ना होने के बावजूद भी अंकिता लोखंडे से लेकर आरती सिंह और काम्या पंजाबी तक टीवी की कई एक्ट्रेसेज करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

अंकिता लोखंडे

पिछले कई सालों से अंकिता लोखंडे करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं। कुछ खबरों के अनुसार जब अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं तब भी वह यह व्रत रखती थीं। ब्रेकअप होने के बाद भी अंकिता लोखंडे यह व्रत रखा करती थीं। अब वह अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। ‌

काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी अब शादीशुदा हैं, मगर, शादी से पहले वह अपने होने वाले पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा करती थीं। वह भी इस ट्रैंड को फॉलो करने से पीछे नहीं हटीं।

प्रियंका पुरोहित

अपनी मां को देखते-देखते प्रियंका पुरोहित ने भी करवा चौथ का व्रत रखना सीख लिया था। भले ही वह कुंवारी हैं मगर करवा चौथ का व्रत रखती हैं। 

आरती सिंह

मनचाहा और योग्य वर पाने के लिए बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह भी करवा चौथ का त्यौहार मनाती हैं। उनके करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। 

फरनाज शेट्टी

टीवी अदाकारा फरनाज शेट्टी टीवी सीरियल बालिका वधू में नजर आ चुकी हैं। अंकिता लोखंडे और काम्या पंजाबी की तरह वह भी सात फेरे लेने से पहले करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।