लाइव टीवी

KBC 12: बॉर्डर फिल्म से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए आशीष शर्मा, दो कंटेस्टेंट ने जीते 1 लाख 60 हजार रुपए

Updated Oct 15, 2020 | 22:57 IST

Kaun Banega Crorepati 15 Oct 2020: कौन बनेगा करोड़पति में आज हिमाचल प्रदेश के आशीष शर्मा ने अपना गेम आगे बढ़ाया। इसके बाद आकांक्षा पांडे हॉटसीट पर बैठी, उन्होंने एक लाख 60 हजार रुपए जीते।

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 12
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति में आज पिछले एपिसोड के कंटेस्टेंट आशीष शर्मा हॉटसीट पर थे।
  • आशीष शर्मा ने एक लाख 60 हजार रुपए जीते हैं।
  • आशीष के बाद आकांक्षा पांडे हॉटसीट पर बैठी। उन्होंने भी 1 लाख 60 हजार रुपए जीते।

मुंबई.अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में आज हिमाचल प्रदेश के आशीष शर्मा हॉटसीट पर बैठे थे। आशीष ने बीच में ही गेम क्विट कर दिया। आशीष से बॉर्डर फिल्म से जुड़ा सवाल पूछा गया, जिसका जवाब वह नहीं दे पाए। आशीष महज एक लाख 60 हजार रुपए जीतकर ले गए। 

आशीष शर्मा से सवाल पूछा गया कि बॉर्डर फिल्म का गाना संदेसे आते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच किस लड़ाई पर आधारित था। इसका सही जवाब था लोंगावाला का युद्ध। आशीष ने गेम को क्विट कर दिया। 

आशीष ने 1 लाख 60 हजार के सवाल पर  वीडियो ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। साल 2019 में रणजी ट्रॉफी का खिताब किस टीम ने जीता इसका सही जवाब था सौराष्ट्र। आशीष ने आज छठे प्रश्न यानी 20 हजार रुपए के सवाल से खेल शुरू किया था। 

इंदौर की आकांक्षा पांडे हॉट सीट पर
आशीष के जाने के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की रहने वालीं आकांक्षा पांडे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का 5.03 सेकंड में जवाब देकर हॉट सीट पर बैठी। आकांक्षा ने फार्मा में बैचलर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। दो साल से वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। 

आकांक्षा ने भी गेम में केवल 1 लाख 60 हजार रुपए ही जीते। तीन लाख 20 हजार रुपए के लिए आकांक्षा से पूछा राहुल बनर्जी, डोला बनर्जी और बोम्बायला देवी इन तीनों ने किस खेल में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। इसका सही जवाब था तीरंदाजी। 

रुना आखिरी कंटेस्टेंट
कोलकाता की रहने वाली रुना आज के शो की आखिरी कंटेस्टेंट है। इसके लिए फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट खेलने की जरूरत नहीं पड़ी। उनसे पहला सवाल था किस मिठाई के नाम में मसाले का भी नाम है। इसका सही जवाब है लवंग लतिका।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण शो में इस बार लाइव ऑडियंस नहीं है। इसके अलावा इस बार ऑडियंस पोल नाम की भी लाइफलाइन है। कौन बनेगा करोड़पति सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे टेलिकास्ट होता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।