लाइव टीवी

Bigg Boss 14: पवित्रा, एजाज और निशांत ने हासिल किया अपना सामान, सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कैसे हुई पिता की मौत

Updated Oct 15, 2020 | 23:57 IST

Bigg Boss 14 15 October 2020 Episode Highlights: बिग बॉस सीजन 14 में आज सभी कंटेस्टेंट्स को बीबी मॉल से अपना सारा सामान हासिल करने का मौका दिया गया। जानिए क्या हुआ 15 अक्टूबर के एपिसोड में...

Loading ...
Bigg Boss 14, 15 October 2020 Highlights
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में आज फ्रेशर्स को अपना सामान वापस हासिल करने का मौका दिया।
  • एजाज, पवित्रा और निशांत ने अपना सामान वापस हासिल कर लिया।
  • सब्जी काटने के मुद्दे पर रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली के बीच जमकर तू-तू,मैं-मैं हुई।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 का दूसरा हफ्ता खत्म होने को है। दो हफ्ते में पहली बार सभी कंटेस्टेंट्स को अपना सामान वापस मिलने का मौका मिला है। वहीं, पहली कनफर्म कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने घर के किसी भी काम को करने से मना कर दिया है। 

बिग बॉस 14 में आज टास्क को लेकर जान कुमार सानू और निक्की तंबोली के बीच काफी बहस हुई है। जान कुमार सानू ने आरोप लगाया कि निक्की तंबोली ने टास्क का संचालन ठीक से नहीं किया। वहीं, उन्होंने उनकी टीम के साथ पक्षपात किया। 

आपको बता दें कि पिछले टास्क के बाद इस हफ्ते टीम ए के सदस्य जान कुमार सानू, जैसमीन भसीन, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलाइक, शहजाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सीधा-सीधा नॉमिनेट हो गए हैं।

Bigg Boss 14 15 October 2020 Highlights

  1. घर के काम को लेकर रुबीना दिलैक और निक्‍की तंबोली के बीच बहस हुई। निक्‍की ने सब्‍जी काटने से साफ मना कर दिया। इसके बाद रुबीना ने कहा कि जब तक सब्‍जी नहीं कटेगी वह खाना नहीं बनाएंगी। निक्की ने कहा कि वह कनफर्म कंटेस्टेंट हैं।
  2. जान सानू ने निक्‍की तंबोली से कहा कि वह गेम खेलने आए हैं।  निक्‍की ने जान कुमार सानू से कहा कि यहां सभी से फ्रेंडशिप करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, निक्‍की ने कहा कि आप मेरे अच्‍छे दोस्‍त हैं।
  3.  हिना खान ने एक बार फिर निक्की तंबोली को समझाया कि वह कंफर्म हैं, लेकिन सदस्य नहीं हैं। हिना से अलग सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान ने निक्की तंबोली की बात का पूरी तरह से सपोर्ट किया है।
  4. सिद्धार्थ शुक्ला ने हिना खान और गौहर खान से अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता को फेफड़ों का कैंसर था। डॉक्टर ने कहा था कि वह दो साल से ज्यादा नहीं जी पाएंगे। वह सात साल तक जीए। सिद्धार्थ ने बताया जब उनके पिता गुजरे तब वह मॉडलिंग करते थे। 
  5. एजाज खान ने भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक लड़की को वह डेट कर चुके हैं। लड़की ने उन पर आरोप लगाया कि वह और उनकी फैमिली उनसे दहेज मांग रही थी। 
  6. बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को अपना सामान बीबी मॉल से वापस लेने का एक मौका दिया। टास्क के तहत दो दो फ्रेशर्स के बीच मुकाबला होगा जो जीतेगा वह बीबी मॉल में मौजूद अपना सारा सामान ले सकता हैं। वहीं जो हारेगा उसका सामान बिग बॉस से वापस चला जाएगा। 
  7. टास्क का संचालन तीनों सीनियर द्वारा किया जाएगा। पहले मुकाबला रुबीना दिलैक और पवित्रा पुनिया के बीच हुआ। इसमें पवित्रा पुनिया ने सबसे ज्यादा बॉल बासकेट में जमा किया और टास्क जीतकर अपना सामान वापस लिया।
  8. दूसरा मुकाबला एजाज खान और राहुल वैद्य के बीच हुआ। इस मुकाबले में एजाज खान ने जीत हासिल की। टास्क के दौरान राहुल वैद्य ने एजाज की उम्र को लेकर कमेंट किया।
  9. तीसरा और आखिरी मुकाबला निशांत मलखानी और शहजाद देओल के बीच हुआ। इसमें निशांत ने जीत हासिल की और अपना सामान वापस हासिल किया।
  10. टास्क के दौरान निशांत पेड़ पर चढ़ गए। हालांकि, बिग बॉस के कहने पर वह वापस नीचे उतरे। टास्क के दौरान निशांत और शहजाद के बीच हाथापाई भी हुई। 

बारिश के कारण बिग बॉस ने खेल को पहले दिन रोक दिया है। पहले दिन के बाद पवित्रा पुनिया, निशांत मलखानी और एजाज खान अपना सामान लेने में कामयाब हुए। वहीं, रुबीना दिलैक, शहजाद देओल और राहुल वैद्य का सामान वापस लौट गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।