लाइव टीवी

KBC 13: कौन बनेगा करोड़पति 13 को पहले ही दिन मिलेगी करोड़पति? 15वें सवाल में पहुंची यह दृष्टिहीन महिला

Updated Aug 23, 2021 | 18:21 IST

Kaun Banega Crorepati 13: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति आज से टेलीकास्ट होने वाला है। इस शो के प्रोमो में यह देखा जा सकता है कि इस बार का सीजन बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
क्या ये दृष्टिहीन महिला बन पाएगी KBC 13 की पहली करोड़पति?
मुख्य बातें
  • आज से टेलीकास्ट होगा अमिताभ बच्चन का फेमस कौन बनेगा करोड़पति शो 13।
  • सोमवार से शुक्रवार रात 09 बजे के‌‌ स्लाॅट पर ऑन एयर किया जाएगा ये शो। 
  • दृष्टिहीन महिला कंटेस्टेंट पहुंचेगी 1 करोड़ रुपए के लिए 15 प्रश्न पर।

Kaun Banega Crorepati 13: छोटे पर्दे का फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 13वें सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर लौट रहा है। अमिताभ बच्चन का यह मशहूर क्विज शो आज यानी 23 अगस्त से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। पहले दिन ही शो को करोड़पति मिल सकता है। 

शो का स्लॉट रात 09:00 बजे से रखा गया है, जो सोमवार से शुक्रवार तक टेलीकास्ट होगा। शो के नए प्रोमो के अनुसार, यह देखा जा सकता है कि इस बार का सीजन बेहद दिलचस्प होने वाला है। इसके साथ इस शो में कुछ ऐसे बदलाव लाए गए हैं जिससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस शो के प्रोमो में यह देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के शो में एक दृष्टिहीन महिला कंटेस्टेंट फीचर होगी। 

क्या 15वां पड़ाव पार कर लेगी ये दृष्टिहीन महिला कंटेस्टेंट 

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के प्रोमो में यह देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन हिमानी बुंदेला को इंट्रोड्यूस करने वाले हैं। कौन बनेगा करोड़पति की यह कंटेस्टेंट दृष्टिहीन है। इस कंटेस्टेंट का हाथ पकड़ते हुए अमिताभ बच्चन उन्हें हॉट सीट पर ले जा रहे हैं। मगर गौर करने वाली बात तो यह है कि, हिमानी बुंदेला हिम्मत और जज्बे के साथ शो में आने वाले कई पड़ाव को पार कर लेंगी। और अब वह 15वें प्रश्न यानी एक करोड़ के प्रश्न पर पहुंचने वाली हैं। यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या हिमानी बुंदेला कौन बनेगा करोड़पति 13 की पहली करोड़पति बनेंगे यह नहीं। मगर, हिमानी बुंदेला का गेम देखना बेहद दिलचस्प होगा।

वर्ष 2000 से कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का फेवरेट क्विज शो बन चुका है। दर्शकों को अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला यह शो बहुत पसंद आता है। मगर वर्ष 2007 के सीजन में,‌ इस शो को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारिंग फिल्म में नजर आएंगे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।