लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 12: नियम तोड़ने पर प्रतीक सहजपाल को रोहित शेट्टी ने दी आखिरी चेतावनी, शो से हो जाएंगे बाहर

Updated Jul 23, 2022 | 20:06 IST

Khatron Ke Khiladi Season 12 Pratik Sehajpal: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को होस्ट रोहित शेट्टी और स्टंट टीम की तरफ से मिली आखिरी चेतावनी। जानिए क्या है मामला...

Loading ...
Rohit Shetty, Pratik Sehajpal
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को मिली चेतावनी।
  • शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने दी प्रतीक सहजपाल को चेतावनी।
  • स्टंट के दौरान नियम तोड़ रहे थे प्रतीक सहजपाल।

Khatron Ke Khiladi Season 12 Update: रिएलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल इससे पहले बिग बॉस 15 के रनर अप रह चुके हैं। बिग बॉस के घर में भी प्रतीक पहले दिन से कंटेस्टेंट्स के साथ अनबन के कारण चर्चा में रहे थे। अब खतरों के खिलाड़ी 12 के स्टंट के दौरान नियम तोड़ने पर होस्ट रोहित शेट्टी से कई बार फटकार पड़ चुकी है। अब ताजा एपिसोड में रोहित शेट्टी ही नहीं बल्कि क्रू के सदस्यों ने प्रतीक सहजपाल को आखिरी चेतावनी दी है। 

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने कई बार उनसे कहा है कि जो निर्देश दिए जा रहे हैं, वैसा ही करें। प्रतीक पूछते हैं कि वह ये क्या करें वह स्विमिंग नहीं कर सकते हैं। इस पर रोहित अपना आपा खो बैठते हैं और कहते हैं कि उन्हें ये सब शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले सोचना चाहिए था। ये पहली बार नहीं है जब पानी पर कोई स्टंट हो रहा है। रोहित शेट्टी कहते हैं कि वह अब चीटिंग नहीं करेंगे वरना उन्हें तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजपाल ने की‌ रोहित शेट्टी से‌ बदतमीजी? क्यों कंटेस्टेंट से नाराज हैं शो होस्ट

स्टंट टीम ने भी दी चेतावनी
रोहित शेट्टी ने प्रतीक सहजपाल से कहा कि स्टंट टीम ने भी चेतावनी दी है कि कोई भी स्टंट करने से पहले पानी पी लें या फिर बाथरूम चले जाएं। इसके अलावा उनके निर्देशों को ध्यान से सुने जब वह स्टंट की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा उन्हें इस हद तक परेशान न करें।  गौरतलब है कि प्रतीक सहजपाल पर इससे पहले आरोप लगा था कि उन्होंने शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी की है। हालांकि, प्रतीक ने अपनी सफाई देते हुए इन बातों को महज अफवाह बताया था। प्रतीक ने लिखा था, 'प्लीज पूरा एपिसोड देखें न सिर्फ उस हिस्से को जब मैं रोहित सर से बात कर रहा था।'

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हुई। शो के होस्ट और सभी कंटेस्टेंट्स हाल ही में शूटिंग  खत्म कर वापस भारत लौट आए हैं। वापस लौटने के बाद शो के कंटेस्टेंट्स ने एक रीयूनियन पार्टी भी की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।