लाइव टीवी

कहां हैं और अब क्या कर रहीं Khatron ke Khiladi 4 की विनर Aarti Chabria, 3 साल की उम्र में करने लगी थीं मॉडलिंग

Updated Jul 27, 2021 | 07:45 IST

Aarti Chabria KKK Winner Facts: आरती छाबड़िया बॉलीवुड की दुनिया में एक बड़ा नाम है। तीन साल की उम्र से मॉडलिंग से अपना करियर बनाने वाली आरती ने अभिनय और निर्देशन के फील्ड में कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जानें एक्ट्रेस आरती छाबड़िया की जीवनी।
मुख्य बातें
  • महज तीन साल की उम्र से आरती छाबड़िया ग्लेमर की दुनिया से जुड़ी हुई हैं।
  • छोटी सी उम्र से आरती छाबड़िया करीब 300 से ज्यादा विज्ञापनों में काम कर चुकि हैं।
  • 1999 में मिस वर्ल्ड इंडिया वर्ल्डवाइड रह चुकि आरती छाबड़िया खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विनर हैं।

Aarti Chabriya Profile: एक दौर था जब खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विनर और अभिनेत्री आरती छाबड़िया को फिल्मों में देखने के लिए फैंस बेकरार रहा करते थे। आरती छाबड़िया का एक लुक दर्शकों का उनका कायल बना देता था। बहुत कम उम्र में आरती ने ग्लेमर की दुनिया को बेहद करीब से देखा था। मगर आरती छाबड़िया ने अपना करियर सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने कुछ बड़ा सोच रखा था। और इसी चाहत को पूरा करने के लिए आरती ने दिन रात एक कर दी। इसी का नतीजा यह हुआ की बॉलीवुड में अब उनका बड़ा नाम है। मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ आरती ने डायरेक्टिंग और प्रोड्यूसिंग के फील्ड में भी अब अपना सिक्का जमाना शुरू कर दिया है। जानें खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विनर आरती छाबड़िया की जर्नी। 


तीन साल की उम्र से शुरू किया काम करना

आरती छाबड़िया ने महज तीन साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। छोटी उम्र से ही उन्हें विज्ञापनों के लिए बड़े-बड़े ऑफर आया करते थे। उन्होंने अपने जीवन में पहली बार Farex के लिए मॉडलिंग की थी। इसके बाद उन्होंने मैगी नूडल्स, पेप्सोडेंट टूथपेस्ट, क्लीन एंड क्लियर फेस वॉश जैसे प्रॉडक्ट्स के लिए करीब 300 से ज्यादा विज्ञापन किए हैं। 


मल्टी टैलेंटेड हैं आरती छाबड़िया 

मॉडलिंग से अपना करियर बनाने वाली आरती को शुरुआती जीवन में ही नाम और शौहरत मिलने लगी थी। मॉडल होने के साथ वह ब्यूटी पीजेंट भी रह चूंकि हैं। उन्होंने 1999 में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब अपने नाम किया था। फेमस होने के चलते उन्हें सुखविंदर सिंह, हैरी आनंद और अदनान सामी जैसे गायकों के साथ म्यूजिक वीडियोज में काम करने का मौका मिला था। आरती बॉलीवुड में भी अपना नाम कमाना चाहती थीं इसीलिए उन्होंने फिल्म तुमसे अच्छा कौन है से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म की सफलता के बाद उनकी झोली में कई और फिल्में आने लगीं। उन्होंने पंजाबी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्में भी की हैं। 


खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की हैं विनर

आरती टीवी विज्ञापनों में तो आती ही थीं लेकिन उन्हें टीवी शोज में भी आने का मौका मिला। 2011 में खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 में आकर उन्होंने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया और गर्ल पावर का नारा बुलंद किया। उनका जज्बा देख कर सब हैरान रह जाते थे। उनकी दिलेरी का फायदा यह हुआ कि वह इस सीजन की विनर बन गईं। इसके बाद वह झलक दिखला जा और डर सबको लगता है में भी नजर आईं। 

निर्देशन और फिल्म निर्माण में जमा रही हैं अपना सिक्का

11 अप्रेल 2017 में आरती छाबड़िया ने शोर्ट फिल्म मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस से बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर डेब्यू किया। यह शोर्ट फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और इसने कई नेशनल और इंटरनेशनल खिताब जीते। अब वह निर्देशन और फिल्म निर्माण में अपना सिक्का जमा रही हैं।

कैसा है आरती छाबड़िया का परिवार 

आरती छाबड़िया का जन्म 21 नवंबर 1982 में डॉ. अशोक छाबड़िया और सुनीता छाबड़िया के घर हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से की। इसके बाद उन्होंने एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से डिग्री ली। वह न्यू यॉर्क फिल्म एकेडमी से भी पढ़ाई कर चूंकि हैं। वह अपने भाई अभिषेक छाबड़िया के बहुत करीब हैं। 11 मार्च 2019 में आरती ने ऑस्ट्रेलिया बेस्ड सीए और टैक्स कंसल्टंट विशारद बीडेसी से सगाई कर ली थी। कहा जाता है कि आरती ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने 23 जून 2019 के दिन सात फेरे लिए थे और वो विदेश शिफ्ट हो गईं। आरती मॉरीशस और ऑस्ट्रेलिया में रहने के साथ-साथ मुंबई भी आती-जाती रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।