लाइव टीवी

KKK 12 first episode Review: पहले एपिसोड में रुबीना दिलैक ने दी डर को मात, कनिका मान ने किया ये खुलासा

Updated Jul 03, 2022 | 09:58 IST

Khatron Ke Khiladi 12 first episode review: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का पहला एपिसोड टेलिकास्ट हो गया है। जानिए कैसा था खतरों के खिलाड़ी 12 का पहला एपिसोड।

Loading ...
Khatron Ke Khiladi 12
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 12 दो जुलाई से ऑन एयर हो गया है।
  • खतरों के खिलाड़ी 12 के पहले एपिसोड में रुबीना दिलैक ने टास्क जीता।
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में कनिका मान ने पर्सनल लाइफ पर किया खुलासा।

Khatron Ke Khiladi Season 12 first Episode Review: रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन शनिवार दो जुलाई से शुरू हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में इस बार कुल 12 सेलिब्रेटी खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे। शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) समेत कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग कर रहे हैं। सीजन 11 की सफलता के बाद फैंस बेसब्री से सीजन 12 का इंतजार कर रहे हैं। अब सीजन 12 की दमदार शुरुआत हो गई है। 

पहले एपिसोड की शुरुआत सृष्टि झा के सोलो एक्ट से हुई। कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस ने अपनी गर्दन पर अजगर लपेटा हुआ था। इसके बाद निशांत भट्ट ने प्रतीक सहजपाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रतीक ने अभी तक लड़कियों के दिल जीते पर रिएलिटी शो की ट्रॉफी नहीं। पहले स्टंट में सृष्टि झा (Sristy Jha) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के बीच मुकाबला था। हेलिकॉप्टर से एक गर्म गद्दा लगाया गया। ये हेलिकॉप्टर एक समुद्र के ऊपर से उड़ेगा और गद्दा समुद्र के ऊपर तैरता है। पानी का टेंपरेचर छह डिग्री था। रुबीना और सृष्टि को गद्दे के ऊपर और हेलिकॉप्टर की सीढ़ियों से सारे झंडे निकालने हैं। दोनों को ठंडे पानी में कूदना था।

Also Read: रूबीना दिलैक को रोहित शेट्टी ने दिए बिजली के झटके, यह वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

रोहित ने की रुबीना और सृष्टि की तारीफ
रुबीना दिलैक ने बताया कि उन्हें पानी से डर लगता है। रुबीना ने सारे फ्लैग निकाले। हालांकि, पानी में कूदने के दौरान उन्होंने काफी वक्त खराब किया। अपने डर को पीछे छोड़कर रुबीना ने ये टास्क जीता। इसके बाद रोहित शेट्टी ने सृष्टि और रुबीना की तारीफ की थी। इसके बाद तुषार कालिया और प्रतीक सहजपाल ने ये स्टंट किया। प्रतीक ने ये टास्क जीत लिया। शो में आगे फैसल शेख और जन्नत जुबैर रहमानी के बीच टक्कर हुई। दोनों को पानी के अंदर से झंडे निकलने थे और स्पीड बोट पर लगाने थे। दोनों कोई बाहरी सपोर्ट नहीं ले सकते हैं। इसके बाद झंडे को दूसरी रस्सी में लगाना था। 

कनिका मान ने किया खुलासा
टास्क फैसल मलिक ने जीता। शिवांगी जोशी और मोहित मलिक ने भी ये ही टास्क किया। शिवांगी जोशी ने बताया कि वह ताइक्वांडो, बाइक राइडिंग, बॉक्सिंग और राइफल शूटिंग जानती हैं। कनिका मान ने बताया कि वह खतरों के खिलाड़ी में बिना अपने पेरेंट्स को बताए हिस्सा लिया। वह टीवी इंडस्ट्री में अपने पेरेंट्स की मर्जी के बिना आई हैं। उनके पेरेंट्स ने जब टीवी में म्यूजिक वीडियो में देखा तो शॉक रह गए। 

रोहित शेट्टी ने कनिका मान के पेरेंट्स से कहा कि एक्ट्रेस जो चाहती हैं वह उसे करने दें। खतरों के खिलाड़ी 12 का आगाज शानदार हुआ। स्टंट्स रौंगटे खड़े करने वाले हैं। इसके अलावा कॉमेडी और हल्के फुल्के पल बांधे रखते हैं।    
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।