लाइव टीवी

कपिल शर्मा की सलाह ने बदल दी थी भारती सिंह की लाइफ, जानिए क्यों करती थीं मर्दों से नफरत

Updated Jul 03, 2022 | 08:35 IST

Bharti Singh Birthday: कॉमेडियन भारती सिंह तीन जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं। भारती सिंह को पहचान साल 2008 में रिएलिटी शे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली थी। जानिए भारती सिंह के बारे में दिलचस्प बातें...

Loading ...
Bharti Singh
मुख्य बातें
  • भारती सिंह तीन जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • भारती सिंह का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था।
  • कपिल शर्मा की सलाह से बदली थी भारती सिंह की लाइफ।

Bharti Singh Birthday: कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह तीन जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं। भारती सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वह जब दो साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। भारती सिंह (Bharti Singh Facts) की मम्मी ने उनकी बतौर सिंगल मदर परवरिश की थी। गौरतलब है कि भारती सिंह को पहचान साल 2008 में ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली थी। इस शो में उनके लल्ली के किरदार को काफी पसंद किया गया था। स्टैंड अप कॉमेडी के अलावा भारती सिंह पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 भारती सिंह का बचपन (Bharti Singh facts) बेहद गरीबी में गुजरा। उन्होंने बताया था कि उनकी मम्मी दूसरे के घर पर जाकर खाना बनाया करती थीं।  भारती ने एक इंटरव्यू में बताया था कि  22 साल की उम्र में उनकी मम्मी तीन बच्चों की मां बन गई थीं। पिता के निधन के बाद साहूकार उनकी मम्मी को कर्ज न चुकाने पर गालियां देते थे। इस कारण उन्हें मर्दों से नफरत हो गई थी। यही नहीं, आर्थिक तंगी के कारण भारती सिंह जब गर्भ में थीं तब उनकी मम्मी अबॉर्शन करवाना चाहती थीं। वहीं, जब रिएलिटी शो में भाग लेने के लिए मुंबई आई तो उनके रिश्तेदारों ने उनका बॉयकॉट किया था। रिश्तेदारों ने कहा कि भारती की शादी कैसे होगी।

Also Read: भारती सिंह ने दिया डीआईडी सुपर मॉम्स का ऑडिशन, कॉमेडियन ने किया ऐसा डांस कि घसीट कर किया गया उन्हें बाहर

कपिल शर्मा के कारण बदली लाइफ
भारती सिंह को कॉमेडियन सुदेश लहरी ने पहली बार एक पार्क में स्पॉट किया था। इसके बाद उन्हें एक प्ले में रोल दिया था। वहीं, कपिल शर्मा के कहने पर उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में ऑडिशन देने के लिए मोटिवेट किया। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई लोगों को पता नहीं है कॉमेडियन के अलावा भारती सिंह तीरअंदाजी और शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। साल 2016 में भारती सिंह का नाम फोर्ब्स की टॉप 100 इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल था।

  

पर्सनल लाइफ की बात करें तो भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। दोनों साल 2022 में बेटे लक्ष्य के पेरेंट्स बने थे। भारती सिंह और हर्ष यूट्यूब पर LOL यानी लाइफ ऑफ लिंबाचिया नाम से चैनल भी चलाते हैं। इस चैनल में वह अपनी रोजाना की जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर किया करते हैं।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।