लाइव टीवी

गर्लफ्रेंड नाजिला से मुनव्वर फारूकी का हुआ ब्रेकअप! क्या अंजलि अरोड़ा के कारण टूटा लॉक अप विनर का रिश्ता?

Updated Sep 15, 2022 | 17:39 IST

Munawar Faruqui Break up: रिएलिटी शो लॉक अप के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी का अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जानिए किस कारण हुआ दोनों का ब्रेकअप।

Loading ...
Munawar Faruqui, Nazila
मुख्य बातें
  • रिएलिटी शो लॉक अप के विनर मुनव्वर फारूकी का ब्रेकअप हो गया है।
  • मुनव्वर फारूकी ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो।
  • मुनव्वर ने लॉक अप से बाहर आने के बाद किया था रिश्ते का खुलासा।

Munawar Faruqui Break Up: रिएलिटी शो लॉक अप के विनर मुनव्वर फारूकी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी चर्चा में थे। शो जीतने के बाद मनुव्वर ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह मॉडल नाजिला को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता पिछले साल दिसंबर से शुरू हुआ था। हालांकि, लॉक अप शो में मुनव्वर अंजलि अरोड़ा के काफी करीब थे। अब कॉमेडियन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। मुनव्वर और नाजिला का ब्रेकअप हो गया है।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर और नाजिला का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। सूत्रो के मताबिक दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया और अलग होने का फैसला किया है। मुनव्वर और नाजिला ने एक दूसरे को सोशल मीडिया में भी अनफॉलो कर दिया है। वहीं, ई टाइम्स ने जब इस खबर पर मुनव्वर से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके मैनेजर ने साफ कहा कि वह इस पर कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा दोनों के ब्रेकअप की वजह अभी सामने नहीं आई है।

Also Read: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी इजाजत, VHP ने दी थी विरोध प्रदर्शन की धमकी

क्या अंजलि अरोड़ा ब्रेकअप का कारण?
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर और नाजिला के ब्रेकअप का कारण अंजलि अरोड़ा को भी माना जा रहा है। लॉक अप के दौरान दोनों की करीबियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते का ऐलान कर दिया था। मुनव्वर ने बताया था कि वह नाजिला को पिछले एक साल से जानते हैं। बकौल कॉमेडियन, 'शो में ऐसी परिस्थितियां थी कि नाजिला के बारे में बताना ठीक नहीं समझा। मैं घर के अंदर था और वह बाहर थी। हमारी जिंदगी में कुछ ऐसे पहलू होते हैं, जिसके बारे में हम सभी से खुलकर बात नहीं करते हैं।'  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉक अप के बाद अब मुनव्वर फारूकी अब बिग बॉस के 16वें सीजन में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुनव्वर के हैदराबाद में हुए शो पर काफी ज्यादा हंगामा हुआ था। 50 लोगों को एहतियातन तौर पर हिरासत में लिया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।