लाइव टीवी

दुल्हन की तलाश में चंडीगढ़ निकले मीका सिंह, फीमेल फैंस ने किया ऐसा हाल की शूटिंग करना हो गया मुश्किल 

Updated May 11, 2022 | 10:46 IST

Swayamvar- Mika Di Vohti: अपने नए टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी की शूटिंग के लिए मीका सिंह चंडीगढ़ पहुंचे जहां उनकी फीमेल फैंस ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया।

Loading ...
Mika Singh
मुख्य बातें
  • स्वयंवर मीका दी वोटी में नजर आएंगे मीका सिंह।
  • शूटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे सिंगर।
  • चंडीगढ़ में सिंगर के फीमेल फैंस की लग गई थी भीड़।

Mika Singh Gets Mobbed By The Female Fans: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर मीका सिंह अपनी दुल्हन की तलाश में निकल पड़े हैं। चंडीगढ़ में मीका सिंह ने अपने अपकमिंग टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी की शूटिंग शुरू कर दी है। कल यानी 10 मई को अपने नए शो के स्पेशल प्रोमो के लिए मीका सिंह चंडीगढ़ पहुंचे थे। मीका सिंह के आने से पूरे शहर में रौनक आ गई। सिंगर के फैंस ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया। लेकिन इस दौरान मीका सिंह की फीमेल फैंस ने सभी की नजरें अपनी ओर आकर्षित कर लीं। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे ही मीका सिंह शूटिंग के लिए लोकेशन पर पहुंचे वैसे ही सारी लड़कियां उन्हें देखने के लिए पागल हो गईं। वहीं कुछ लड़कियां तो मीका सिंह के लिए दुल्हन के लिबास में भी नजर आईं। 

Also Read: भारती सिंह ने बताया कब प्लान करेंगी सेकंड बेबी, जानें दूसरे बच्चे को लेकर क्या कहा

मीका सिंह को देखते ही सारी लड़कियां बेहद उत्साहित हो गईं और उनसे मिलने के लिए जद्दोजहद करने लगीं। देखते ही देखते मीका सिंह अपनी फीमेल फैंस के बीच में घिर गए। जिसके बाद मीका सिंह की फीमेल फैंस ने उन्हें ढेर सारे तोहफे, चिट्ठियां और अपना प्यार दिया। लड़कियों में मीका सिंह के लिए इतना क्रेज देखकर हर कोई हैरान रह गया। हर एक लड़की मीका सिंह से मिलने की कोशिश में लगी हुई थी। जैसे ही मीका सिंह चंडीगढ़ आए वैसे ही अपने फैंस के भीड़ के बीच में वह फंस गए। 

Also Read: The Kapil Sharma Show: एक एपिसोड के लिए इतनी मोटी फीस लेते हैं कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह करती हैं इतना चार्ज

यह भी कहा जा रहा है कि मीका सिंह को अपने सामने परफॉर्म करते देखकर उनके प्रशंसकों के होश उड़ गए थे। मीका सिंह जल्द ही अपनी जीवन साथी ढूंढने के लिए एक नए सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका टीवी शो स्वयंवर इस वर्ष 19 जून को ऑन एयर होगा। हाल ही में मीका सिंह को टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल्स में से एक अनुपमा में देखा गया था। यहां वह अनुज के दोस्त बनकर अनुज और अनुपमा की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।