लाइव टीवी

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्रेन स्ट्रोक के बाद दादा सुख राम का हुआ निधन

Updated May 11, 2022 | 10:36 IST

एक्टर सलमान खान के जीजा और बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा के दादा पंडित सुख राम का निधन हो गया है। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।

Loading ...
Aayush Sharma Grandfather Sukh Ram Passes Away
मुख्य बातें
  • एक्टर आयुष शर्मा के दादा पंडित सुख राम का निधन।
  • पंडित सुख राम पूर्व केंद्रीय मंत्री थे।
  • कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

Aayush Sharma Grandfather Passes Away: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा के दादा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके उनका निधन हुआ। मालूम हो इससे पहले भी उनके निधन की खबरें आईं थीं लेकिन एक्टर ने एक दिन पहले ही इन खबरों का खंडन किया था और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी थी कि उनके दादा का निधन नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: अपनी शादी में आमिर खान के ऊपर गिर गए थे Aayush Sharma, कहा- 'अटक गई थी सलवार'

95 की उम्र में ली अंतिम सांस

95 वर्षीय मंत्री रहे सुख राम की तबीयत शुक्रवार दोपहर को बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार ने शनिवार को उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाने का फैसला किया। लेकिन उनका निधन हो गयाय़ आयुष ने सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट भी किया था कि उनके दादा मजबूती से लड रहै हैं। मालूम हो कि आयुष सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के पति हैं। 

आयुष ने किया था ये पोस्ट

आयुष ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें लिखा था, 'मेरे दादा पंडित सुख राम बहुत बहादुर है और बहादुरी से लड़ रहे हैं। इस मुश्किल समय में मैं आप सभी से विनती करता हूं कि उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करें और झूठी खबरों पर ध्यान देने से बचें। हम आपको उनकी सेहत से संबंधित जानकारी देते रहेंगे। आप सबकी प्रार्थनाओं के लिए दिल से आभार।'

ये भी पढ़ें: चिरंजीवी की 'गॉडफादर' से साउथ में डेब्यू करेंगे सलमान खान, ऐसा होगा फिल्म में रोल

वर्कफ्रंट

इससे अलग अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष को आखिरी बार महेश मांजरेकर की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान के साथ देखा गया था। फिल्म और उनके प्रदर्शन को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। मालूम हो कि आयुष ने साल 2014 में अर्पिता खान से शादी की थी। इसके बाद 30 मार्च 2016 को उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ। फिर 27 दिसंबर 2019 को उनकी बेटी आयत जन्मीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।