लाइव टीवी

Actors Who Played Lord Shiva On Screen: पर्दे पर इन कलाकारों ने निभाया भगवान शिव का रोल, दर्शकों का मिला प्यार

Updated Mar 11, 2021 | 06:39 IST

महाशिवरात्रि में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग आस्था के साथ उनकी पूजा अर्चना करते है। जानें भगवान शिव की भूमिका निभाकर किन कलाकारों को मिली अलग पहचान। जानें।

Loading ...
Actor Who Played The Role Of Lord Shiva
मुख्य बातें
  • 90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाला धारावाहिक 'ओम नमः शिवाय' को मिला था दर्शकों का प्यार।
  • 'नीली छतरी वाले' में शिव की भूमिका से हिमांशु सोनी की इंडस्ट्री में मिली अलग पहचान।
  • जानें पर्दे पर भगवान शिव का रोल निभाकर किन एक्टर्स को मिली पहचान।

भारत एक धार्मिक देश है जहां के लोग पूजा-पाठ में काफी विश्वास करते हैं। ऐसे में टीवी पर आने वाला अनेकों प्रकार का धार्मिक प्रोग्राम लोगों को देखना बेहद पसंद होता है। इनके फैंस भी काफी होते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने धार्मिक सीरियल में काम करके ना केवल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई बल्कि दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाने में सफल रहे। क्या आपको पता है, कि वह कौन-कौन से स्टार है, जिन्होंने भगवान शिव की भूमिका निभा कर अपनी पहचान बनाई है? यहां जानें।

भगवान शिव की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बनाने वाले 10 कलाकार

1. मोहित रैना

दूरदर्शन आने वाला धार्मिक सीरियल 'ओम नमः शिवाय' में शिव की भूमिका निभाने वाले अमर सिंह के बाद 2018 में  टीवी सीरियल 'देवों के देव' में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। भगवान शिव की भूमिका में लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया है। आज भी लोग इन्हें भगवान शिव के नाम से पुकारा करते है। इसी वजह से इन्हें इंडस्ट्री में कई बेहतर काम मिल रहे है। 


2. रोहित बख्शी

टीवी सीरियल में चॉकलेटी बॉय के नाम से पुकारे जाने वाले रोहित बख्शी ने टीवी सीरियल 'सिया के राम में' में शिव की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। इस पहचान की वजह से आज उन्हें टीवी सीरियल में अनेकों प्रकार के रोल करने को मिल रहे है।

3. हिमांशु सोनी

टीवी सीरियल 'नीली छतरी वाले' में भगवान शिव की भूमिका निभाकर हिमांशु सोने में दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। लोगों ने इनके इस रूप को काफी पसंद किया है। इस रोल की वजह से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बन गई है।

4. अमित मेहरा

अमित मेहरा हनुमान के रूप में सबसे पहले पर्दे पर दिखाई दिए थे। बाद में उन्होंने अलग सीरियल में शिव की भूमिका अदा करके इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई। आपको बता दें, कि अमित मेहरा पहले मॉडलिंग किया करते थे। शिव की भूमिका निभाने के बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शो में भी देखा गया था।

5. गुरमीत चौधरी

गुरमीत चौधरी इंडस्ट्री में अपने करियर की पहली शुरुआत भगवान शिव की भूमिका निभाकर की थी। इस भूमिका को निभाने के बाद उन्हें डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' जैसे शो में भी देखा गया।  शिव की भूमिका को निभाने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में अनेकों प्रकार के कार्य मिलने शुरू हुए।

6. संतोष शुक्ला

टेलीविजन पर आने वाला 'जय जय शिव शंकर' धारावाहिक से अपनी पहचान बनाने वाले संतोष शुक्ला कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। भगवान शिव की भूमिका निभाने से आज उनकी पहचान इंडस्ट्री में अच्छी छबी बनी हुई है।

7. यशोधान राणा

टीवी सीरियल 'ओम नमः शिवाय' मैं भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले यशोधारा राणा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।  इस रूप में लोगों ने इन्हें बहुत पसंद किया था। निर्देशक धीरज कुमार का यह धारावाहिक लोगों को इतना पसंद था कि लोग अपने सभी काम को छोड़कर इस सीरियल को देखने बैठ जाते थे।

8. सुनील शर्मा

निर्देशक धीरज कुमार का बनाया हुआ टीवी सीरियल 'श्री गणेश' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुनील शर्मा ने छोटे पर्दे पर महादेव  की भूमिका दो बार निभाई है। उन्होनें 'जय मां वैष्णो देवी' में भगवान शिव की भूमिका निभाई है। इस भूमिका के बाद उनकी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनी।

9. अरुण गोविल

90 के दशक में आने वाला टीवी सीरियल 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल लोगों के दिलों में आज भी राज करते है।  लोग आज भी उन्हें श्री राम के नाम से ही जानते है। राम की भूमिका को बाद उन्हें टीवी सीरियल 'शिव की महिमा' में भगवान शिव की भूमिका में देखा गया। लोगों ने भगवान शिव की भूमिका में भी अरुण गोविल को काफी पसंद किया। इस तरह की भूमिका निभाने से इंडस्ट्री में उनकी बहुत बड़ी पहचान बनी है।

10.समर सिंह

90 के दशक में दर्शकों के दिलों में राज करने वाले अमर सिंह ने निर्देशक धीरज कुमार की बनाई हुई टीवी सीरियल 'ओम नमः शिवाय' में भगवान शिव की भूमिका बेहद खूबसूरत तरीके से निभाई थी। लोगों ने उनके इस रूप को काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि यह सीरियल लोगों के दिलों में आज भी राज करता है। लोग आज भी उन्हें बेहद पसंद करते है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।