लाइव टीवी

कश्मीर की बर्फीली वादियों में Mouni Roy ने मोनोकिनी में बढ़ाया पारा, सादे कपड़ों में हनीमून से वापस लौटी घर

Updated Feb 10, 2022 | 19:07 IST

Mouni Roy Monokini Photo: मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी हनीमून की फोटो शेयर की है। फोटो में मौनी रॉय बर्फीली वादियों में मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। देखें मौनी रॉय की ये फोटोज....

Loading ...
Mouni Roy
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ कश्मीर के गुलमर्ग में हनीमून मनाया।
  • मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर मोनोकिनी में फोटो शेयर की है।
  • मौनी रॉय अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आ रही हैं।  

Mouni Roy Honeymoon Photos. मौनी रॉय शादी के बाद इन दिनों कश्मीर में अपने पति सूरज नांबियार के साथ हनीमून मना रही हैं। शादी के बाद भी मौनी रॉय ने अपने ग्लैमरस अवतार को बरकरार रखा है। यही नहीं, वह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। अब मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्फीले मौसम में  मोनोकिनी में फोटो शेयर की है। 

मौनी रॉय (Mouni Roy Monokini photo) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है। फोटो में मौनी कश्मीर के गुलमर्ग के एक होटल में हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की कट-आउट मोनोकिनी पहनी हुई है। वहीं, बैकग्राउंड में खिड़की के बाहर बर्फ नजर आ रही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अपने किलर लुक से मौनी रॉय ने अपने फैंस के सर्दी के मौसम में भी पसीने छुड़ा दिए है। फोटो में मौनी रॉय अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आ रही हैं।  

Also Read: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने लिए सात फेरे, शादी के लिए नागिन की एक्ट्रेस ने चुना साउथ इंडियन दुल्हन लुक

सादे कपड़ों में वापस लौटी घर
मौनी रॉय (Mouni Roy honeymoon photos) कश्मीर में हनीमून मनाकर अपने घर वापस लौट आई हैं। मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। मौनी  ब्लैक कलर का ट्रैकसूट पहना हुआ है। इसमें ऊपर शॉर्ट लेंथ जैकेट और नीचे मैचिंग की जॉगर पैंट्स पहनी हुई है। इस दौरान मौनी और सूरज ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। मौनी के हाथो में लाल रंग की सुहागन वाली चूड़ियां भी नजर आई है।   
  

ऐसा था ब्राइडल लुक 
27 जनवरी को गोवा में एक भव्य समारोह में मौनी रॉय की शादी हुई। हल्दी, मेहंदी सहित वेडिंग फंक्शन 26 जनवरी से ही शुरू हो गए थे। शादी में मौनी साउथ इंडियन दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं।

सूरज नांबियार दुबई में ही रहते हैं। वह पेशे से एक बैंकर हैं। दोनों के अफेयर की खबरें साल 2019 में आई थीं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।