लाइव टीवी

KBC 12: मृणालिका दुबे ने 50 लाख के सवाल पर छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

Updated Oct 09, 2020 | 21:33 IST

KBC 12: कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर पहुंचीं नासिक की रहने वाली मृणालिका दुबे। मृणालिका ने शो में 25 लाख रुपये जीते। जानें 50 लाख रुपये का वो सवाल जिसपर उन्होंने शो छोड़ा। क्या आप जानते हैं इसका जवाब?

Loading ...
Mrinalika Dubey and Amitabh Bachchan
मुख्य बातें
  • केबीसी 12 में मृणालिका दुबे ने जीते 25 लाख हजार रुपये
  • इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं मृणालिका दुबे
  • क्या आप जानते हैं 50 लाख रुपये के इस सवाल का सही जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 12 में हॉट सीट पर पहुंचीं नासिक की रहने वाली मृणालिका दूबे। मृणालिका शो से 25 लाख रुपये जीतकर गईं। उनसे 50 लाख रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया वो उसका जवाब नहीं जानती थीं और उन्होंने इस सवाल पर शो क्विट कर दिया। 

मृणालिका से 50 लाख रुपये के लिए पूछा गया सवाल ये था:- 

ओलंपिक खेलों में किसी महिला द्वारा सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

A. बिरजिट फिशर
B. लरिसा लैटिनिना
C. जैनी थॉम्पसन
D. पोलीना अस्ताखोवा

इस सवाल का सही जवाब है B. लरिसा लैटिनिना। इस सवाल का सही जवाब वो नहीं जानती थीं और उन्होंने इसपर शो क्विट कर दिया।

25 लाख रुपये के लिए मृणालिकी से जो सवाल पूछा गया वो था:-

07 अगस्त 1905 को शुरू हुए किस राष्ट्रीय आंदोलन के सम्मन में हर वर्ष इस दिन को अब राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाया जाता है?

A. स्वदेशी आंदोलन
B. भारत छोड़ो आंदोलन
C. चंपारण सत्याग्रह
D. दांडी मार्च

इस सवाल का सही जवाब है A. स्वदेशी आंदोलन।

12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल में मृणालिका को एक ब्रिज की तस्वीर दिखाई गई और उनसे पूछा गया ये सवाल:-

ये कौन सा पुल है, जो भारत का पहला समुद्री पुल है?

A. विक्रमशिला सेतू
B. बोगीबील ब्रिज
C. पंबन ब्रिज
D. वेम्बनाड रेल ब्रिज

इस सवाल का सही जवाब है C. पंबन ब्रिज।

6 लाख 40 हजार रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया वो था

2020 में रिचर्ड्स डॉक्निस अवॉर्ड, जिसे एथेइस्ट अलायन्स ऑफ अमेरिका ने स्थापित किया, से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन बने?

A. स्वरा भास्कर
B. रवीश कुमार
C. अनुराग कश्यप
D. जावेद अख्तर

इस सवाल का सही जवाब मृणालिका नहीं जानती थीं और उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन के इस्तेमाल से इसका सही जवाब दिया। इसका सही जवाह है D. जावेद अख्तर। 

3 लाख 20 हजार रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया वो था:-

महाभारत में, शस्त्र शिक्षा की समाप्ति के बाग द्रोणाचार्य ने अपने पांड और कौरव शिष्यों को उपहार के तौर पर किसे बंदी बानकर लाने की मांग की थी?

इस सवाल का सही जवाब है A. ध्रुपद।

कौन हैं मृणालिका

नासिक की रहने वाली मृणालिका ने यह साबित कर दिया कि कुछ भी करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती। वो गृहिणी थीं लेकिन 50 साल की उम्र में उन्होंने लेखिका बनने का फैसला किया। अपने परिवार की मदद से वो 200 से ज्यादा थ्रिलर लिख चुकी हैं। मृणालिका किराये के घर में रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।