लाइव टीवी

TMKOC के सेट पर 2 महीने बाद हुई 'बबीता जी' की वापसी, इस विवाद के बाद Munmun Dutta ने बनाई थी दूरी

Updated Aug 24, 2021 | 14:28 IST

Munmun Dutta Resumes TMKOC: टीवी का सुपरहिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की वापसी हो गई है। वह जल्द ही शो पर नजर आ सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
TMKOC के सेट पर वापस मुनमुन दत्ता लगाएंगी ग्लैमर का तड़का 
मुख्य बातें
  • विवादों में घिर कर बबीता जी थीं शो से दूर। 
  • शो मेकर्स से समझौते के बाद मुनमुन दत्ता की हुई शो पर वापसी।
  • सेट पर बदला-बदला सा लग रहा है मुनमुन दत्ता का स्वभाव।

Munmun Dutta Resumes Work at Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की शो पर वापसी हो गई है। आने वाले कुछ एपिसोड्स में बबीता जी शो में वापस दिख सकती हैं।

दरअसल, जब से मुनमुन दत्ता जातिवादी कमेंट करने के बाद विवाद में घिरी थीं, तब से वह इस शो से दूर हो गई थीं। कहा जा रहा था कि शो के मेकर्स मुनमुन दत्ता से नाराज थे। मगर, दोनों के बीच समझौते के बाद मुनमुन दत्ता ने वापस तारक मेहता के उल्टा चश्मा को जाॅइन कर लिया है। 

TMKOC में हुई मुनमुन दत्ता की वापसी 

यह कयास लगाए जा रहे थे कि बबीता जी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर नहीं आएंगी। मगर बीच में प्रोडक्शन हाउस की तरफ से यह खबर मिली थी कि मुनमुन दत्ता अभी भी इस शो का हिस्सा हैं। लेकिन, उनकी वापसी की कोई खबर नहीं थी। विवाद के बाद मुनमुन दत्ता और शो के निर्माता असित मोदी के बीच समझौता हो गया है।

मुनमुन दत्ता ने अपने टि्वटर हैंडल पर भी अपनी गलती के लिए माफी मांगी थी। इस शो से जुड़े बाकी कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया था। अब यह खबरें आ रही हैं कि मुनमुन दत्ता शूटिंग में शामिल हो गई हैं। 

बदला-बदला सा है मुनमुन दत्ता का स्वभाव

कहा जा रहा है कि जब से मुनमुन दत्ता शो पर वापस लौटी हैं, तब से उनके व्यवहार में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, वह अब बाकी कलाकारों और मेंबर्स से मिलनसार होती जा रही हैं। इसके साथ अब उनका रवैया अपने सहकर्मियों के साथ और विनम्र हो गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।