लाइव टीवी

मुनमुन दत्ता ने भी किया तारक मेहता छोड़ने का फैसला, शैलेश लोढ़ा के बाद इस वजह से कहेंगी अलविदा?

Munmun Dutta to quit TMKOC: Munmun Dutta Exit from Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah for Bigg Boss OTT-
Updated May 22, 2022 | 21:10 IST

Munmun Dutta Exit from Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah?: शैलेश लोढ़ा के तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकप्रिय शो में बबीता जी की भूमिका निभाने वालीं मुनमुन दत्ता भी कथित तौर पर इसे अलविदा कहने वाली हैं....

Loading ...
Munmun Dutta to quit TMKOC: Munmun Dutta Exit from Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah for Bigg Boss OTT- Munmun Dutta to quit TMKOC: Munmun Dutta Exit from Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah for Bigg Boss OTT-
मुनमुन दत्ता।
मुख्य बातें
  • शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता शो छोड़ने के फैसला किया है।
  • अब मुनमुन दत्ता भी कथित तौर पर शो को अलविदा कहने वाली हैं।
  • जानें क्यों आ रहीं मुनमुन दत्ता को लेकर ऐसी खबरें।

 Munmun Dutta Exit from TMKOC?: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने के फैसला किया है। शैलेश उर्फ तारक मेहता का लगभग 14 साल के बाद शो से सफर खत्म हो चुका है। वह अब वाह भाई वाह नाम के एक नए टीवी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शैलेश लोढ़ा के तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकप्रिय शो में बबीता जी की भूमिका निभाने वालीं मुनमुन दत्ता भी कथित तौर पर इसे अलविदा कहने वाली हैं। कहा जा रहा है कि मुनमुन दत्ता ने बिग बॉस ओटीटी के लिए शो छोड़ने का फैसला किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन को बिग बॉस ओटीटी के निर्माताओं ने दूसरे सीजन में एक कंटेस्टेंट के रूप में रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया है। हालांकि इन अफवाहों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुनमुन शो का हिस्सा बनने के लिए सहमत होती हैं? बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में दिव्या अग्रवाल विजेता के रूप में देखी गई थीं।

पढ़ें- 'इंडस्ट्री में फेक अफेयर से मिलती है पब्लिसिटी'- तुम बिन के एक्टर हिमांशु मलिक ने बताए बॉलीवुड के काले सच

MunmunDuttaHeight,Parents,Affairs,HusbandName,Age&ampIncome-infoKnocks

मुनमुन को पहले टिकट टू फिनाले टास्क के लिए वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल सिंह के साथ बिग बॉस 15 में एक चैलेंजर के रूप में प्रवेश करते देखा गया था। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने के लिए मुनमुन ने अपना उत्साह शेयर किया था क्योंकि वह बिग बॉस की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।

मुनमुन दत्ता ने कहा था, 'यह एक अद्भुत अनुभव था क्योंकि मैं शो की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं लंबे समय से शो देख रही हूं और यह एकमात्र गैर-फिक्शन शो है जिसे मैं टेलीविजन पर देखती हूं।' देखना होगा कि क्या मुनमुन के बारे में ये खबरें सच होती हैं या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।