लाइव टीवी

Nia Sharma Trolled: 'अश्‍लील' बर्थडे केक को लेकर ट्रोल हुईं निया शर्मा, यूजर्स ने कहा 'बेशर्म'

Updated Sep 18, 2020 | 20:54 IST

Nia Sharma Trolled: टीवी अदाकारा निया शर्मा ने 17 स‍ितंबर को 30वांं जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्‍होंने जो केक काटा उसे लेकर वह फैंस के गुस्‍से का श‍िकार हो गई हैं। फैंस ने केक को अश्‍लील बताया है।

Loading ...
Nia Sharma
मुख्य बातें
  • 17 स‍ितंबर को 30 साल की हो गई हैं न‍िया शर्मा
  • निया शर्मा के भाई विनय शर्मा ने दी थी सरप्राइज पार्टी
  • बर्थडे केक को लेकर न‍िया शर्मा पर फूटा फैंस का गुस्‍सा

Nia Sharma Trolled: टीवी अदाकारा निया शर्मा ने 17 स‍ितंबर को 30वां  जन्मदिन मनाया। निया शर्मा का 30वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन बेहद धमाकेदार रहा। निया शर्मा के भाई विनय शर्मा ने उनको घर में एक सरप्राइज पार्टी दी, जिसे देखकर एक्ट्रेस शॉक्ड रह गईं। कई सारे केक, गिफ्ट और गुब्बारों की सजावट के साथ निया शर्मा को बर्थडे सरप्राइज मिला। इस दौरान उन्‍होंने जो केक काटा उसे लेकर वह फैंस के गुस्‍से का श‍िकार हो गई हैं। फैंस ने केक को अश्‍लील बताया है। 

निया शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए तो फैंस की नजर निया शर्मा के एक बर्थडे केक पर गई। इस केक को देखने के बाद फैंस नाराज हो गए और निया शर्मा पर उन्‍होंने जमकर गुस्‍सा निकाला। एक यूजर ने लिखा, 'शर्म आनी चाहिए तुम्हे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सबकुछ अच्छा है, पर ये केक अच्छा नहीं है। एक यूजर ने तो निया शर्मा को 'बेशर्म' बोला और कहा कि इस केक से गलत मेसेज जा रहा है।' वहीं एक यूजर ने ल‍िखा- दिमाग में गोबर भरा है।

बता दें निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियोज और कई सारे फोटोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में निया शर्मा अपने भाई के साथ धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। निया ने इस वीडियो का कैप्शन - 'मेरा हैप्पी बर्थडे, थैंक्यू विनय शर्मा' दिया है। निया शर्मा दूसरे वीडियो में कई सारे केक काटती और उन्हें मिले ढेर सारे गिफ्ट कि झलकियां दिखा रही हैं।

कौन हैं निया शर्मा 

एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का ख‍िताब जीतने वाली अभिनेत्री निया शर्मा जीटीवी के मशहूर सीरियल 'जमाई राजा' से फेमस हुई थीं। इसके बाद निया शर्मा विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'twisted' में भी नजर आईं थीं। निया की वेब सीरीज की चर्चा उनके लेसबियन लिपलॉक सीन की वजह से भी खूब हुई थी। उन्होंने इस वेब सीरीज में अपनी को-एक्ट्रेस ईशा शर्मा को लिपलॉक किया था। टीवी इंडस्ट्री में स्टार प्लस के सीरियल 'काली' से उन्होंने डेब्यू किया था। निया शर्मा को दो बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन के टॉप 3 में जगह मिल चुकी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।