लाइव टीवी

Naagin 4 Update: देव को पता चली वृंदा के नागिन होने की सच्चाई, शलाका बनीं गेम चेंजर

Updated Aug 03, 2020 | 08:05 IST

Naagin 4 Written Update: नागिन के बदले की शुरुआत देव पारेख से हुई है। पहली बार देव पारेख को पता चला है कि वृंदा एक साधारण लड़की नहीं बल्कि इच्छाधारी नागिन है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नागिन-4।
मुख्य बातें
  • टीवी शो नागिन-4 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है।
  • शो का अंत करीब आने से फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है।
  • वृंदा अब किसी भी हालत में अपना इंतकाम लेना चाहती है।

नागिन-4 अपने अंत की ओर है। निया शर्मा, रश्मि देसाई और विजयेंद्र कुमेरिया का टीवी शो नागिन-4 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जैसे-जैसे शो का अंत करीब आ रहा है फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ती जा रही है। निया शर्मा यानि वृंदा अब किसी भी हालत में अपना इंतकाम लेना चाहती हैं। तभी तो अपनी मां स्वरा की मौत के बाद वृंदा सिर्फ बदला लेना चाहती हैं और इस राह में जो भी आएगा वो मारा जाएगा। 

नागिन के बदले की शुरुआत देव पारेख से हुई है। पहली बार विजयेंद्र कुमेरिया यानि देव पारेख को पता चला है कि वृंदा(निया शर्मा) जिससे वो प्यार करता है एक साधारण लड़की नहीं बल्कि इच्छाधारी नागिन है। जो कि सिर्फ पारेख परिवार से बदला लेने के लिए यहां आई है। ऐसे में देव तय करता है कि वो अपने परिवार को कुछ नहीं होने देगा, इस बार उसका प्यार बीच में नहीं आएगा। वहीं वृंदा ने भी तय किया है कि वो इसबार देव के प्यार में कमजोर नहीं पड़ेगी। 

वृंदा-देव के बीच हुई पहली लड़ाई
निया शर्मा यानि वृंदा को नागिन रूप में देखकर विजयेंद्र कुमेरिया यानि देव की बोलती बंद हो जाती है। देव को पहले तो यकीन ही नहीं होता है कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। हालांकि जब वृंदा कहती है अब सिर्फ इंतकाम होगा और 24 घंटे में सभी पारेख मारे जाएंगे। ये सुनकर देव गुस्से में आग बबूला हो जाता है और वृंदा पर हमला करने लगता है। वृंदा नागिन रूप में पहली बार देव पारेख से लड़ाई करती है। देव, वृंदा पर हमला करता है और वो बेहोश हो जाती है। देव अब पूरे परिवार के सामने वृंदा की सच्चाई बताने वाला हैं। 

शलाका ने डाली देव-वृंदा के बीच दरार
देव और वृंदा के बीच में आई इस दरार का कारण शलाका(रश्मि देसाई) हैं। शलाका ने अपने शैतानी जादू से देव और वृंदा के बीच दूरियां पैदा की है। इतना ही नहीं देव से वृंदा की मां स्वरा का खून भी करा दिया। लेकिन देव को ये सब याद नहीं है क्योंकि जब खूब हुआ वो अपने होश में ही नहीं था। इसीलिए देव खुद को बेकसूर और वृंदा उसे खूनी मान रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।