लाइव टीवी

Naagin 5: हिना खान-सुरभि चंदना के नागिन-5 में 10 नई एंट्री, टीवी से बॉलीवुड स्टार तक को एकता कपूर ने किया साइन

Updated Aug 09, 2020 | 15:36 IST

Naagin 5 First Episode Hina khan Show Full Cast List: हिना खान का आज रात 8 बजे से नागिन 5 शो शुरू होने जा रहा है। इससे पहले जानें 10 कलाकारों की लिस्ट, जो एकता कपूर के इस शो में शामिल हो चुके हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नागिन-5 की स्टारकास्ट।
मुख्य बातें
  • नागिन-4 फिनाले के साथ आज से ही नागिन-5 की शुरुआत हो जाएगी।
  • हिना खान की शो में 10 हजार साल पुरानी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।
  • नागिन 5 शुरू होने से पहले जानें कास्ट में शामिल हुए 10 नए कलाकारों की लिस्ट।

नागिन 5 टीवी शो आज से शुरू होने जा रहा है। एकता कपूर एकबार फिर से टेलीविजन पर नागिन के पांचवें सीजन से दर्शकों को रोमांचित करने वाली हैं। नागिन-4 फिनाले के साथ आज से ही नागिन-5 की शुरुआत हो जाएगी। हिना खान की शो में 10 हजार साल पुरानी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। जिसका हिस्सा होंगे कुंडली भाग्य एक्टर धीरज धूपर और अभिनेता मोहित मल्होत्रा...। इन तीनों का लव ट्रायंगल कलयुग में आएगा और हिना खान के बाहर जाने के बाद सुरभि चांदना की नागिन-5 में एंट्री होगी। आज रात 8 बजे से शुरू होने जा रहे नागिन 5 शो से पहले हम आपको बता रहे हैं उन 10 कलाकारों के बारे में, जो एकता कपूर के इस मचअवेटेड शो की स्टारकास्ट में शामिल हो चुके हैं...

1:- सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री शिवानी गोसाईं नागिन-5 का हिस्सा बन चुकी हैं। शिवानी गोसाईं को आखिरी बार स्टार प्लस के शो 'हम आपके हैं' में देखा गया था। नागिन-5 टीवी शो में शिवानी गोसाईं मुख्य अभिनेत्री की मां का किरदार निभाने वाली हैं। 

2:- एक और अन्य लोकप्रिय चेहरे के Naagin 5 में शामिल होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि अमिका शैल भी नागिन-5 का हिस्सा बन गई हैं। दिव्य दृष्टि, बलवीर रिटर्न्स, उड़ान जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रही अमिका शैल जल्द ही अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार, अमिका नागिन-5 में एक महत्वपूर्ण और पॉजिटिव भूमिका निभाएंगी।

3:- 'नागिन 5' में देबोलीना भट्टाचार्जी भी एक छोटा सा कैमियो रोल करती नजर आएंगी। खुद देबोलीना भट्टाचार्जी ने इस बात का खुलासा किया है कि इस खबर में कितनी सच्चाई है। एक इंटरव्यू में देबोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, 'हां... मुझे नागिन 5 में काम करने का ऑफर मिला है लेकिन अब तक मैंने इस बात का कोई फैसला नहीं लिया है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि नागिन 5 में मुझे काम करना चाहिए या फिर नहीं...। सच बात तो यह है कि मैं नागिन 5 का हिस्सा बनना चाहती हूं।'

4:- फेमस टीवी अभिनेता मोहित सहगल भी नागिन-5 का हिस्सा होंगे। मिले जब हम तुम से फेमस हुए मोहित सहगल फिर से छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अभिनेता मोहित सहगल शो में मुख्य भूमिका निभाएंगे और उनके किरदार का नाम जय होगा। शो में उनका रोल पॉजिटिव होने वाला है। 

5:- काजल पिसाल को खासतौर पर साथ निभाना साथिया और बड़े अच्छे लगते हैं में यादगार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। अब काजल पिसाल भी एकता कपूर की लोकप्रिय सीरीज नागिन-5 का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। काजल पिसाल लगभग दो साल के लंबे गैप के बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। काजल को पहले Naagin 4 में भी कास्ट किया गया है और अब वो नागिन 5 में नजर आने वाली हैं।

6:- ताजा अपडेट के मुताबिक टीवी शो साम-दाम, दंड-भेद की एक एक्ट्रेस की भी नागिन-5 में एंट्री हो गई है। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री ऐश्वर्या खरे हैं जो जल्द एकता कपूर के शो में नजर आएंगी। शो में ऐश्वर्या खरे फीमेल लीड के परिवार के सदस्य का किरदार निभाएंगी।  

7:- अंजुम फकीह टीवी अभिनेत्री भी नागिन-5 का हिस्सा होंगी। अंजुम फकीह अभी वर्तमान में कुंडली भाग्य में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन अब वो जल्द बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित नागिन 5 में दिखेंगी। 


8:- बॉलीवुड एक्टर अंजनी कुमार खन्ना भी टीवी शो नागिन-5 की कास्ट का हिस्सा होने वाले हैं। फिल्म बटला हाउस, इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त और चाचा विधायक हैं हमारे फेम अंजनी कुमार खन्ना को नागिन-5 में साइन कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अंजनी शो में लीड एक्ट्रेस के पिता की भूमिका निभाएंगे।

9:- टीवी अभिनेता रवि छाबड़ा भी हिना खान के शो नागिन-5 का हिस्सा होंगे। रवि छाबड़ा पहले परमावतार श्री कृष्ण, विघ्नहर्ता गणेश, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य जैसे कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अब वो नागिन-5 के कलाकारों की सूची में शामिल हो गए हैं। सुनने में आ रहा है कि रवि छाबड़ा एक नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। 

10:- टीवी एक्ट्रेस महिमा गुप्ता भी नागिन-5 में नजर आएंगी। महिमा इससे पहले शो विघ्नहर्ता गणेश में नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिमा शो में हिना खान की दोस्त के रोल में दिखेंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।