लाइव टीवी

नाग देगा धोखा, बनेगी नागिन-चील लव स्टोरी? सुरभि चंदना-शरद मल्होत्रा के नागिन-5 की 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

Updated Aug 30, 2020 | 13:08 IST

Naagin 5 Spoilers Story Secrets: नागिन-5 में प्रेम, दुश्मनी और बदले की कहानी को पेश किया गया है। आइए जानें सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा के शो नागिनकी कहानी से जुड़ीं 5 खास बातें...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नागिन-5।
मुख्य बातें
  • नागिन-5 के कुछ ही एपिसोड्स आए हैं और इन्हें दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
  • नागिन की पांचवी कड़ी में स्क्रिप्ट से लेकर, पॉपुलर स्टार्स को शो में लॉन्च किया है।
  • आइए जानें नागिन-5 और इसकी कहानी से जुड़ीं अलग बातें।

नागिन 4 की असफलता के बाद एकता कपूर एकबार फिर अपनी इस हिट सीरीज का नया सीजन लेकर वापस लौटी हैं। जैसा कि एकता कपूर ने पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में भरोसा दिलाया था कि नागिन का पांचवा सीजन एसबार दर्शकों को निराश नहीं करेगा। ठीक वैसा ही हुआ है क्योंकि एकता कपूर ने नागिन-5(Naagin 5) के जरिए फैन्स को लुभाना शुरू कर दिया है। नागिन-5 के कुछ ही एपिसोड्स आए हैं और इन्हें दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस बार नागिन की पांचवी कड़ी में स्क्रिप्ट से लेकर, पॉपुलर स्टार्स को शो में लॉन्च किया है। नागिन-5 में प्रेम, दुश्मनी और बदले की कहानी को पेश किया गया है। आइए जानें नागिन-5 और इसकी कहानी से जुड़ीं अलग बातें...

1: नागिन-चील वंश का नया कॉनसेप्ट
नागिन-5(Naagin 5) में दो अलग-अलग दुनिया की कहानी देखने को मिल रही है। इसबार चील और नागिन के बीच की दुश्मनी की कहानी को सफलतापूर्वक पेश किया गया है। जो कि जल्द आने वाले वक्त में नागमणि के लिए एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। चील और नागिन वंश को मानव रूप धारण करने का वरदान मिल चुका है। जिसके बाद सर्वश्रेष्ठ नागिन (हिना खान), आकाश (धीरज धोपड़) और हृदय नाग (मोहित मल्होत्रा) के बीच दिलचस्प लड़ाई देखने को मिली। अब नागिन, चीलों से अपना बदला लेने के लिए लौट आई है। हजारों साल बाद पुर्नजन्म लेकर इस कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं बानी (सुरभि चांदना), जय (मोहित सहगल) और वीर (शरद मल्होत्रा)। 

2: इसबार इंसान नहीं चील के प्यार में पड़ेगी नागिन?
नागिन-5 की कहानी में बानी (सुरभि चांदना) और वीर (शरद मल्होत्रा) को अपने असली रूप के बारे में पता चल चुका है। हालांकि अभी भी सस्पेंस ये बरकरार है कि उन्हें अपने पुर्नजन्म की वजह पता नहीं चली है। पिछली कहानी से वर्तमान तक बानी अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए वीर (आकाश) को दुश्मन नाम बैठी है। लेकिन वीर तो पहले से ही बानी के प्यार में पड़ चुका है हालांकि बानी तो जय की ओर खिंच रही है। नागिन-5 में कुछ झलकियों में दिखाया जा रहा है कि जय, बानी के पिछले जन्मों का अधूरा प्यार है। वहीं इस जन्म में भी चील यानि वीर, नागिन बानी से प्यार कर कर बैठा है। तो क्या बानी को भी हो जाएगा वीर से प्यार?

3: शरद मल्होत्रा नहीं हैं विलेन!
नागिन-5 की कहानी में शरद मल्होत्रा चील वीर का रोल निभा रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि वीर ही विलेन है लेकिन धीरे-धीरे पता चल रहा है कि वो बुरा इंसान नहीं है। वीर बाकी चीलों से अलग है और वो कोई गलत काम नहीं करता है। वीर का ग्रे किरदार हर एपिसोड में धीमे-धीमे पॉजिटिव होता जाने वाला है। शायद वीर की यही अच्छाइयां बानी को उसकी ओर खींचेंगी। 

4: क्या नाग देना नागिन को धोखा?
एकता कपूर की हर सीरीज में नागिन को इंसान से प्यार हुआ है। इसकी वजह नाग का हमेशा नागिन को धोखा देना रहा है। तो क्या इस बार भी बाद में नाग ही नागिन को धोखा देगा? कयास लगाए जा रहे हैं कि बाद में नाग ही असली विलेन निकलेगा। जो कि नागिन को धोखा देगा और इस तरह से नागिन को चील के रूप में अपना सच्चा प्रेमी मिलेगा। 

5: VFX और एक्टिंग की हो रही वाहवाही
नागिन-5 में इसबार पिछले सीजन की तुलना में बेहतर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। सिर्फ नाग-नागिन ही नहीं इसबार इंसान का वेश बदलकर चील बनना भी VFX के जरिए बखूबी दिखाया जा रहा है। सुरभि चंदना और मोहित सहगल अपनी एक्टिंग से इसमें चार चांद लगा रहे हैं। वहीं शरद मल्होत्रा दोनों पर भारी पड़ रहे हैं। शरद का ग्रे कैरेक्टर बहुत ही शानदार है जो कि दुश्मन होकर भी शो में अपनी अच्छाई से ऑडियंस का दिल जीत रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।