लाइव टीवी

लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं निया शर्मा, Jhalak Dikhhla Jaa 10 के लिए मांगी दुआ

Jhalak Dikhhla Jaa 10: Nia Sharma seek blessings from Lalbaugcha Raja ahead of their TV show -
Updated Sep 05, 2022 | 14:03 IST

Nia Sharma seek blessings from Lalbaugcha Raja: निया शर्मा अक्सर झलक दिखला जा 10 के सेट से वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो इसके लिए काफी मेहनत कर रही हैं। एक्ट्रेस दिन में करीब 10 घंटे डांस कर रही हैं।

Loading ...
Jhalak Dikhhla Jaa 10: Nia Sharma seek blessings from Lalbaugcha Raja ahead of their TV show - Jhalak Dikhhla Jaa 10: Nia Sharma seek blessings from Lalbaugcha Raja ahead of their TV show -
निया शर्मा।
मुख्य बातें
  • निया शर्मा, झलक दिखला जा 10 की फेवरेट सेलिब्रिटी स्टार में से एक हैं।
  • शो के लिए एक्ट्रेस दिन में करीब 10 घंटे डांस कर रही हैं।
  • अब हाल ही में निया शर्मा लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं।

Nia Sharma Visit Lalbaugcha Raja: झलक दिखला जा 10 शुरू हो चुका है। शो में सेलिब्रिटी एक से बढ़कर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। निया शर्मा शो की सबसे फेवरेट सेलिब्रिटी स्टार में से एक हैं जो कि पहले ही एपिसोड में अपनी परफॉर्मेंस से सबको इम्प्रेस कर चुकी हैं। अभिनेत्री अपने कोरियोग्राफर तरुण राज के साथ रोजाना 7-9 घंटे बहुत मेहनत कर रही हैं। अब हाल ही में निया शर्मा को बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया, जब वो मुंबई के लालबागचा राजा के पास गईं। झलक दिखला जा 10 के लिए आशीर्वाद लेने के लिए निया शर्मा ने बप्पा के चरणों में अपना सिर झुकाया। वह वास्तव में शो जीतना चाहती हैं और इस बार मुकाबला काफी कड़ा है।

झलक दिखला जा 10 के लिए निया शर्मा ने मांगी दुआ
निया शर्मा अक्सर झलक दिखला जा 10 के सेट से वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो इसके लिए काफी मेहनत कर रही हैं। एक्ट्रेस दिन में करीब 10 घंटे डांस कर रही हैं। ऐसा लगता है कि तरुण राज बहुत मेहनती टास्कमास्टर हैं। जैसा कि हम सभी पहले एपिसोड में ही समझ चुके हैं कि झलक दिखला जा 10 में निया शर्मा सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं। उनकी जोड़ी तरुण राज निहलानी के साथ है। यहां तक कि माधुरी दीक्षित भी तरुण के हुनर से वाकिफ हैं।

पढ़ें- आर्यन और चीनी देंगे मालिनी का साथ, इमली को मिलेगा अपनों से सबसे बड़ा धोखा

NiaSharmaonJhalakDikhhlaJaa10

लालबागचा राजा में हमेशा आती रही हैं निया शर्मा
निया शर्मा अक्सर लालबागचा राजा के दर्शन करने आती रही हैं। जैसा कि हम जानते हैं, टीवी के सितारे हर साल बप्पा के दर्शन करने यहां आते हैं। अब तक निया के अलावा कई सेलेब्स यहां आ चुके हैं। कुछ दिन पहले निया को टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के घर में गणेश उत्सव मनाते हुए देखा गया था। अर्जुन नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। निया शर्मा उनकी पूजा की स्टार गेस्ट में से एक थीं। उन्होंने प्रशंसकों के साथ गणेश उत्सव की झलक दिखाई थी, जिसमें मौनी रॉय भी शामिल हुई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।