लाइव टीवी

Bigg Boss 14 Eviction: निक्की तंबोली हुईं बिग बॉस 14 से बाहर, 6 लाख रुपये लेकर कहा सलमान खान के शो को टाटा?

Bigg Boss 14 Nikki Tamboli Mid Week Eviction After taking Rs 6 lakh?
Updated Feb 17, 2021 | 14:58 IST

Bigg Boss 14 Nikki Tamboli Eviction?: बिग बॉस 14 में अब मिड वीक एविक्शन होने वाला है। कथित तौर पर एक कंटेस्टेंट फिनाले से पहले बिग बॉस-14 से बाहर हो जाएगा, जिसके लिए उसे कुछ लालच दिए जाएंगे।

Loading ...
Bigg Boss 14 Nikki Tamboli Mid Week Eviction After taking Rs 6 lakh?Bigg Boss 14 Nikki Tamboli Mid Week Eviction After taking Rs 6 lakh?
निक्की तंबोली।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस सीजन 14 का इसी वीकेंड फिनाले हैं।
  • अभी बिग बॉस 14 विनर की रेस में 5 कंटेस्टेंट बाकी हैं।
  • अब जल्द शो में मिड वीक एविक्शन होने वाला है।

बिग बॉस-14 का फिनाले वीक चल रहा है। इसी वीकेंड बिग बॉस सीजन 14 का फिनाले हैं जिसमें सलमान खान विनर की घोषणा करेंगे। कुछ दिनों पहले ही देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 14 से बाहर हो गई हैं। अभिनेत्री देवोलीना शो में एजाज खान की प्रॉक्सी के बनकर आई थीं, लेकिन फिनाले वीक में जगह नहीं बना सकीं। अब बिग बॉस 14 विनर की रेस में पांच कंटेस्टेंट बाकी हैं। रुबीना दिलाइक, निक्की तंबोली, राखी सावंत, अली गोनी और राहुल वैद्य के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन है। हालांकि सोशल मीडिया चर्चा पर विश्वास करें तो निक्की तंबोली टीवी शो, बिग बॉस के अंत से पहले ही बाहर हो गई हैं। 

सोशल मीडिया चर्चा से पता चला है कि बिग बॉस 14 में अब मिड वीक एविक्शन होने वाला है। कथित तौर पर एक कंटेस्टेंट फिनाले से पहले बिग बॉस-14 से बाहर हो जाएगा, जिसके लिए उसे कुछ लालच दिए जाएंगे।

निक्की तंबोली को बिग बॉस-14 से बाहर जाने के लिए 6 लाख रुपये का ऑफर दिया जाएगा। जिसे लेकर उनको बीच में शो छोड़कर जाने का विकल्प दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि निक्की तंबोली ने 6 लाख का ऑफर स्वीकार कर लिया है और बिग बॉस 14 छोड़ दिया है।

वैसे अभी तक निक्की तंबोली के इस एविक्शन पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। ये सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि निक्की ने बिग बॉस 14 छोड़ दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे 90% यकीन है कि निक्की तंबोली घर से बाहर हो गई हैं। वो घर के किसी कोने में कहीं नहीं दिख रही हैं। 10% संभावना है कि वह अभी भी वहां है क्योंकि उसका सामान कमरे में देखा जा सकता है और उसकी बेड साइड टेबल पर अभी भी उनका सामान है।'

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'कंफर्म!! मिड वीक एविक्शन, निक्की तंबोली BB14 से एविक्ट होने जा रही हैं। साथ ही वो बिग बॉस फिनाले की रेस से बाहर निकल रही हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि अभिनेत्री निक्की तंबोली अभी भी बिग बॉस 14 के घर में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।