लाइव टीवी

बॉयफ्रेंड के कारण कॉलेज जाना भी निक्की तंबोली के लिए हो गया था मुश्किल, घरवालों के मर्जी के खिलाफ नहीं किया था ब्रेकअप

Updated Oct 12, 2021 | 00:54 IST

Nikki Tamboli Relationship: एक इंटरव्यू के दौरान निक्की तंबोली ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कई रहस्य खोले हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में उनका एक बॉयफ्रेंड था जो उनके लिए बहुत पजेसिव था। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
निक्की तंबोली
मुख्य बातें
  • एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप पर खुल कर बोली थीं निक्की तंबोली। 
  • एक्ट्रेस ने बताया अपने कॉलेज टाइम में एक लड़के से करती थीं बेइंतहा प्यार।
  • आज तक निक्की ने नहीं किया अपने कॉलेज बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप। 

Nikki Tamboli Opens Up About Her Relationship: टीवी की जानी-मानी अदाकारा निक्की तंबोली ने जबसे बिग बॉस 14 में अपने कदम रखे थे तब से वह घर-घर में पहचाने जाने लगी थीं। बिग बॉस 14 के बाद खतरों के खिलाड़ी 11 में अपनी खास जगह बनाने के बाद निक्की तंबोली टीवी इंडस्ट्री में अब एक बड़ा नाम बन गई हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत कुछ साझा किया था। उन्होंने बताया था कि कॉलेज में उनका एक बॉयफ्रेंड था जो उनके लिए काफी पजेसिव था। जब उनके घरवालों को यह पता चला था कि निक्की तंबोली का कोई पजेसिव बॉयफ्रेंड भी है तब उनके कॉलेज जाने पर पाबंदी लग गई थी। 

अटूट है निक्की तंबोली और उनके कॉलेज बॉयफ्रेंड का रिश्ता

इस इंटरव्यू के दौरान निक्की तंबोली ने अपने रिलेशनशिप और अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बहुत कुछ साझा किया था। उन्होंने यह बताया था कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें बहुत पसंद करता था और वह उनके लिए बहुत पजेसिव था। जब निक्की तंबोली के घरवालों को उनके पजेसिव बॉयफ्रेंड की बात पता चली थी तब निक्की तंबोली को कॉलेज जाने से मना कर दिया गया था। निक्की तंबोली का यह बॉयफ्रेंड भले ही उनके कॉलेज के समय में बना था मगर दिलचस्प बात तो यह है कि उनका बॉयफ्रेंड उनके कॉलेज का नहीं था। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि इतना कुछ होने के बाद भी उस लड़के से उन्होंने ब्रेकअप नहीं किया। 

निक्की तंबोली के फैंस शायद यह नहीं जानते होंगे कि वह साउथ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि निक्की तंबोली कंचना 3 फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। भले ही निक्की को इन फिल्मों से ज्यादा पहचान नहीं मिली। मगर, निक्की तंबोली ने असली नाम और शोहरत का मजा बिग बॉस 14 में आने के बाद चखा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।