लाइव टीवी

Pearl V Puri Case: ऑडियो टेप में एकता कपूर से बोलीं पीड़िता की मां- बेकसूर है पर्ल वी पुरी, इस वजह से हैं चुप

Updated Jun 07, 2021 | 08:15 IST

Ekta Kapoor Audio leak: पर्ल वी पुरी केस में एकता कपूर ने दावा किया था कि उनकी पीड़िता की मां से बात हुई है। पीड़िता की मां ने कहा है कि पर्ल बेकसूर हैं। अब एकता की बातचीत का कथित ऑडियो टेप लीक हुआ है।

Loading ...
Ekta Kapoor, Pearl V Puri
मुख्य बातें
  • एकता कपर ने नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी को सपोर्ट किया था।
  • एकता कपूर का पीड़िता की मां के साथ बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है।
  • ऑडियो क्लिप में पीड़िता की मां कह रही हैं कि वह जानती हैं कि पर्ल बेकसूर हैं।

मुंबई. नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ के मामले में नागिन 3 के एक्टर पर्ल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स पर्ल वी पुरी को सपोर्ट कर रहे हैं। अब एकता कपूर का पीड़िता की मां के साथ बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है।

ऑडियो क्लिप में पीड़िता की मां कह रही हैं कि वह जानती हैं कि पर्ल बेकसूर हैं। दरअसल वह अपने पति से अलग हो गई हैं। अब पति जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए पर्ल का नाम शामिल कर रहा है। 

ऑडियो क्लिप में एकता बार-बार पीड़िता की मां से पूछती है कि वह इसमें पर्ल का नाम क्यों शामिल कर रही हैं। इस पर महिला कहती हैं कि उनका पति शिकायत कर रहा है। Times Now Hindi इस क्लिप की पुष्टि नहीं कर रहा है।

पति के वजह से है चुप 
एकता कपूर क्लिप में पीड़िता की मां से पूछती हैं कि वह इस पूरे मामले में चुप क्यों हैं? इस पर वह जवाब देती हैं कि अपने पति के कारण उन्होंने अभी तक चुप्पी साधी हुई है। 

पीड़िता की मां यह भी बताती है कि वह पर्ल वी पुरी को बचाना चाहती हैं। हालांकि, अपने पति के कारण ऐसा नहीं कर पा रही हैं। महिला के मुताबिक उनका पति उनसे मारपीट करता है और बिना बताए बच्ची को स्कूल से घर ले आया।  

एकता कपूर देती हैं आश्वासन  
पीड़िता की मां कथित ऑडियो क्लिप में एकता कपूर के बैनर के साथ काम खत्म होने के बारे में बोलती है। इस पर एकता कपूर उन्हें आश्वासन देती हैं कि ऐसा कुछ नहीं हो सकता है। 

एकता कपूर उनसे यह भी आग्रह किया कि अगर पर्ल पर किए गए दावे सही हैं तो वह उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी। हालांकि, एकता अपील करती हैं कि उन्हें सच बोल देना चाहिए वरना पर्ल वी पुरी का करियर बर्बाद हो जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।