लाइव टीवी

Pearl V Puri को ठाणे की जेल में किया जाएगा शिफ्ट, Ekta Kapoor के दावे पर डीसीपी का बयान- 'हमारे पास सबूत है'

Updated Jun 06, 2021 | 18:29 IST

DCP Reacts To Ekta Kapoor Claims For Pearl V Puri: डीसीपी संजय पाटिल ने बताया कि पर्ल वी पुरी का आरटी-पीसीआर परीक्षण नकारात्मक आने के बाद उन्हें ठाणे जेल शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Loading ...
पर्ल वी पुरी।
मुख्य बातें
  • एक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • बयान में आरोपी का रोल होने के बाद उन्हें अरेस्ट किया गया है।
  • पर्ल की कोरोना रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद उन्हें ठाणे जेल शिफ्ट कर दिया जाएगा।

टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी को शुक्रवार दोपहर को पॉक्सो एक्स के तहत 2019 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। टीवी अभिनेता का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया है निपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें ठाणे जेल ले जाया जाएगा।

पर्ल को कल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। डीसीपी संजय पाटिल ने बताया, 'जिनको भी गिरफ्तार किया गया है, उनको COVID-19 टेस्ट से गुजरना होगा। पर्ल वी पुरी का भी आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा और यदि रिपोर्ट नकारात्मक आती है, तो उन्हें कल ठाणे जेल के लिए शिफ्ट कर दिया जाएगा। अभी, वह वालिव पुलिस स्टेशन में है।'

एकता कपूर के दावे पर डीसीपी का बयान
अब वसई डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने एकता कपूर के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसे सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पर्ल को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उनके खिलाफ सबूत हैं। डीसीपी संजय कुमार पाटिल के मुताबिक, 'नहीं, आरोप झूठे नहीं हैं। जांच में उसका नाम सामने आया है। उसके खिलाफ सबूत हैं। इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में सच्चाई का फैसला किया जाएगा।'

पीड़िता के पिताजी ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी के साथ यौन शोषण हुआ है। डीसीपी के मुताबिक टीवी सीरियल की शूटिंग नयगांव के पास चल रही थी। ऐसे में जीरो एफआईआर दर्ज कर वसाई पुलिस स्टेशन में केस को ट्रांसफर कर दिया गया और एक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बयान में आरोपी का रोल होने के बाद उसे अरेस्ट किया गया है। इसके अलावा पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कर लिया गया है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।