लाइव टीवी

Rajat Tokas ने इस बॉलीवुड एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड से की है शादी, आ चुकीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें

Updated Jul 19, 2020 | 09:09 IST

Prithviraj Chauhan Actor Rajat Tokas Shrishti Nayyar Love Life: रजत टोकस की शादी शाही अंदाज में उदयपुर, राजस्थान के जनाना महल में हुई थी। खास फैमिली के लिए रजत ने 4 दिन के लिए पूरे महल को बुक कराया था...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रजत टोकस और सृष्टि नय्यर।
मुख्य बातें
  • रजत टोकस आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • कम उम्र में एक्टर रजत टोकस ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।
  • रजत टोकस ने यंग ऐज में ही गर्लफ्रेंड सृष्टि नय्यर से शादी कर ली थी।

रजत टोकस छोटे परदे के मोस्ट फेमस एक्टर्स में से एक हैं। जब भी किसी ऐतिहासिक टीवी शो की बात आती है जो जहन में सबसे पहले रजत टोकस का नाम आता है। आज रजत अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बहुत ही कम उम्र में एक्टर रजत टोकस ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान, धरम वीर, सांई बाबा, नागिन-3 और जोधा अकबर सहित कई फेमस टीवी शोज के साथ फिल्मों में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया।

रजत टोकस को लेकर कम ही लोग जानते हैं कि वो शादीशुदा हैं। यंग ऐज में ही रजत ने गर्लफ्रेंड सृष्टि नय्यर से शादी कर ली। सृष्टि नय्यर वैसे तो थिएटर आर्टिस्ट हैं लेकिन वो सुपरस्टार राज बब्बर के आर्य बब्बर संग अफेयर के वक्त काफी सुर्खियों में रही थीं। बॉलीवुड एक्टर आर्य बब्बर और सृष्टि नय्यर काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। 

सृष्टि, आर्य के घरवालों और मां नादिरा बब्बर के करीब थीं। नादिरा के साथ सृष्टि ने कई थिएटर शोज में काम किया था। खबरें थी कि कपल जल्द शादी करने वाला है हालांकि साल 2012 में ये किन्हीं वजहों से अलग हो गया। बाद में सृष्टि की जिंदगी में रजत टोकस की एंट्री हुई। दोनों ने 2 साल डेटिंग के बाद 2014 में सगाई और 30 जनवरी साल 2015 में शादी कर ली। रजत टोकस की शादी उदयपुर(राजस्थान) के जनाना महल में हुई थी। खास फैमिली के लिए रजत टोकस ने 4 दिन के लिए पूरे महल को बुक कराया था। 


जब उड़ी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें
साल 2017 में रजत टोकस तब सुर्खियों में आ गए जब उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें उड़ीं। टीवी शो चंद्र नंदिनी में चंद्रगुप्त मौर्य बने रजत टोकस की नजदीकियों की खबरें उनकी को-स्टार तनु खान के साथ आने लगीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि रजत टोकस और तनु खान अक्सर सेट पर साथ-साथ रहते हैं। शूटिंग से टाइम मिलने ही दोनों वैनिटी में वक्त बिताते हैं और सेट पर भी साथ-साथ आते हैं। 

रजत टोकस ने तोड़ी थी चुप्पी
अफेयर की खबरों पर रजत टोकस ने लगातार 4 ट्वीट कर चुप्पी तोड़ी थी। रजत टोकस ने लिखा था, 'मेरे लिए साइबर बुलिंग जैसी कोई चीज नहीं है। किसी की निगेटिव खबरों पर इमोशनली चोट पहुंचती है इससे बचना चाहिए। मीडिया में कुछ भी खबरें आ रही हैं। मैं आसानी से प्रतिक्रिया देकर मानहानि का केस दर्ज करा सकता हूं लेकिन यह सब व्यर्थ की बातें हैं। उन्हें, मुझे चोट पहुंचाकर खुशी मिल रही होगी और मैं शांत हूं। किसी में भी ऐसा करने की ताकत नहीं है कि वो मुझे मेरा काम करने से रोक सके।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।