लाइव टीवी

बोल्‍ड ड्रेस पहनकर सड़क पर निकली रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा, हॉट अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

Updated Dec 18, 2021 | 14:45 IST

Sakshi Chopra hot pics viral: रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की परपोती साक्षी चोपड़ा ( Sakshi Chopra) अपनी हॉट तस्‍वीरों के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में वे मुंबई की सड़कों पर नजर आईं।

Loading ...
Sakshi Chopra
मुख्य बातें
  • रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा अपनी हॉट तस्‍वीरों के चलते चर्चा में हैं।
  • हाल ही में साक्षी चोपड़ा मुंबई की सड़कों पर नजर आईं।
  • साक्षी ने वन शोल्डर स्ट्रैप टॉप के साथ थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहनी थी।

Sakshi Chopra hot pics viral: रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की परपोती साक्षी चोपड़ा ( Sakshi Chopra) अपनी हॉट तस्‍वीरों के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में साक्षी चोपड़ा मुंबई की सड़कों पर नजर आईं जहां उन्‍होंने पिंक कलर का बेहद सेक्‍सी आउटफ‍िट पहने नजर आईं। इस आउटफ‍िट में साक्षी काफी हॉट नजर आ रही थीं। यही वजह थी कि जिसने भी उन्‍हें देखा वो देखता रह गया। साक्षी ने वन शोल्डर स्ट्रैप टॉप के साथ थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहनी थी। इस आउटफ‍िट में साक्षी की टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट हो रही थी।

साक्षी चोपड़ा ( Sakshi Chopra) अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन इंस्‍टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। साक्षी की बिकिनी तस्वीरों से लेकर सिजलिंग फोटोशूट सब वायरल होते हैं। साक्षी के इंस्टाग्राम फैन फॉलोअर्स की बात करें तो उन्हें 5 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। हालांकि इस बार उनकी तस्‍वीरें मीडिया के फोटोग्राफर्स ने वायरल कीं। साक्षी चोपड़ा को भले ही बॉलिवुड में ज्यादा दिलचस्पी न रखती हों, लेकिन फैन्स उन्हें फिल्मों में देखना चाहते हैं।

साक्षी चोपड़ा के इस लुक को सोशल मीडिया पर मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। उनके चाहने वालों ने उनके इस लुक की तारीफ की है, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी क्‍लास लगा दी है। सर्दी में साक्षी को इतने रिवीलिंग आउटफिट पहनने पर जमकर सुनाया है।

बता दें कि साक्षी चोपड़ा टीवी प्रोड्यूसर मीनाक्षी सागर की बेटी हैं, जो रामानंद सागर की पोती हैं। मॉडल होने के साथ सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं। साक्षी ने लंदन (Trinity School Of London) से पढ़ाई की है और फिर The Lee Strasberg Theatre & Film Institute in California से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।