लाइव टीवी

Roadies 19: शो क्विट करने के पीछे नहीं है कोई मसाला, इस वजह से रोडीज नहीं कर रहे रणविजय सिंघा

Updated Feb 07, 2022 | 20:28 IST

Rannvijay Singha On Not Doing Roadies 19: जाने-माने एक्टर रणविजय सिंघा अब रोडीज के नए एडिशन में नजर नहीं आएंगे। शो को छोड़ने की वजह से रणविजय पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन एक्टर ने अब जाकर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि शो ना करने के पीछे कोई मसाला नहीं है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रणविजय सिंघा
मुख्य बातें
  • रोडीज क्विट करने पर रणविजय सिंघा ने तोड़ी चुप्पी।
  • रणविजय सिंघा ने रोडीज शो को बताया अपना बेबी।
  • एक्टर ने कहा शो छोड़ने के पीछे नहीं है कोई मसाला।

Rannvijay Singha Opens Up About Not Doing Roadies 19: रोडीज रियालिटी शो से रणविजय सिंघा को उनकी असली पहचान मिली थी। लेकिन अब इस रियलिटी शो के आगामी एडिशन में एक्टर को नहीं देखा जाएगा। जिस वजह से पिछले कुछ दिनों से रणविजय सिंघा सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से यह खबर आई है कि रणविजय सिंघा रोडीज 19 में नजर नहीं आएंगे तब से उनके फैंस बहुत उदास हैं। यह अफवाहें उड़ रही थीं कि रणविजय सिंघा और मेकर्स के बीच में अनबन पैदा हो गई है इस वजह से रणविजय सिंघा ने शो को क्विट करने का फैसला लिया है। लेकिन हाल ही में रणविजय सिंघा ने रोडीज 19 ना करने को लेकर अपनी वजह साफ जाहिर कर दी। एक इंटरव्यू के दौरान रणविजय सिंघा ने बताया कि यह एडिशन नहीं करने के पीछे कोई मसाला नहीं है। 

Also Read: मांग में सिंदूर, बनारसी साड़ी इस लुक में करिश्मा तन्ना ने किया गृह प्रवेश, आलता लगे पैरों के साथ ससुराल में रखे शुभ कदम 

क्यों रणविजय सिंघा ने छोड़ा रोडीज 19

रणविजय सिंघा ने ई टाइम्स टीवी से बात करते हुए बताया कि वह रोडीज के पहले दिन से इस शो के हिस्सा रहे हैं। वह एक ऐसे इंसान हैं जो इस टीवी शो के साथ पिछले 18 सालों से जुड़े हुए हैं। सिर्फ इस शो के लिए ही नहीं बल्कि रणविजय सिंघा ने चैनल के साथ कई अन्य शोज के लिए भी काम किया है। रणविजय सिंघा ने यह खुलासा किया कि दूसरे कमिटमेंट्स, कोविड रिस्ट्रिक्शंस, शूटिंग के लिए डेट और डेस्टिनेशन की वजह से वह इस शो के आगामी एडिशन में शामिल नहीं होंगे। वह भले ही इस एडिशन में नजर नहीं आएंगे लेकिन वह चैनल के साथ अन्य एडीशंस की तैयारियां कर रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने यह भी बताया कि यह टीवी शो ना करने के पीछे कोई मसाला नहीं छिपा है। इस टीवी शो की शूटिंग दिसंबर के महीने में साउथ अफ्रीका में होने वाली थी लेकिन ओमिक्रोन की शुरूआत वहीं से हुई इसीलिए चीजें और मुश्किल बन गईं। 

Also Read: जब आदित्य ने शो को कहा शा अलविदा तब इमली का रो-रो कर हो गया था बुरा हाल, आज भी आंसू बहाती हैं एक्ट्रेस 

शो को बताया अपना बेबी 

इसके साथ रणविजय सिंघा ने रोडीज शो को अपना बेबी बताते हुए यह कहा कि जितना वह इस शो से प्यार करते हैं उतना कोई और नहीं करता होगा। उन्होंने कहा कि यह टीवी शो उनके लिए उनके बच्चे की तरह है जो अब 18 साल का हो गया है। इस टीवी शो के आगामी एडिशन में नजर ना आना उनके लिए बहुत मुश्किल है इसके साथ इमोशनल भी है। एक्टर ने बताया कि चैनल वालों के साथ उनका रिश्ता नहीं बिगड़ा है और सब कुछ ठीक है। इसके साथ रणविजय सिंघा ने यह भी बताया कि उनकी जगह सोनू सूद ले रहे हैं जिसके लिए वह बहुत उत्साहित हैं। एक्टर ने कहा कि सोनू पाजी और वह एक दूसरे के बहुत करीब हैं और इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता कि सोनू भाई इस टीवी शो को होस्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।