लाइव टीवी

Ranveer Singh के एडवेंचर रियलिटी शो का टीजर रिलीज, जानें कब और कहां प्रसारित होगा शो

Updated Jun 10, 2022 | 09:35 IST

Ranveer Singh new adventure reality show: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के नए और तूफानी रियलिटी शो का टीजर रिलीज हो गया है। यह रियलिटी शो किसी टीवी चैनल की बजाय ओटीटी पर आने वाला है।

Loading ...
Ranveer Singh new adventure show
मुख्य बातें
  • रियलिटी शो के शौकीनों के लिए यह खबर उत्साहित कर देने वाली है।
  • रणवीर सिंह एक नए और तूफानी रियलिटी शो के साथ आ रहे हैं।
  • यह शो एडवेंचर आधारित होगा जिसका टीजर रिलीज हो गया है।

Ranveer Singh new adventure reality show: हाल ही में कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप खत्म हुआ है और अब एक नया रियलिटी शो आने वाला है। रियलिटी शो के शौकीनों के लिए यह खबर उत्साहित कर देने वाली है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक नए और तूफानी रियलिटी शो के साथ आ रहे हैं। यह शो एडवेंचर आधारित होगा जिसका टीजर रिलीज हो गया है। यह रियलिटी शो किसी टीवी चैनल की बजाय ओटीटी पर आने वाला है।

जानकारी के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नया एडवेंचर रियलिटी शो नेटेफ्लिक्स (Netflix) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। इस रियलिटी शो के साथ रणवीर सिंह डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस शो का नाम अब तक सामने नहीं आया है लेकिन इसके टीजर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। ऐसा माना जा रहा है कि बियर ग्रिल्स की तरह रणवीर सिंह भी नेटफ्लिक्स पर जंगलों में खतरों से खेलते नजर आएंगे।

Also Read: Ranveer Singh Fashion: अजब-गजब फैशन को लेकर कई बार उड़ चुका रणवीर सिंह का मजाक

ऐसा है टीजर 

टीजर वीडियो में आपको सिर्फ घना जंगल दिखाई देगा। शो का टीजर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा है कि जगंल, जगंल पता चला है कि जंगल में घमासान मचाने का वक्त आ गया है. तो सेफ्टी गिएर बांध लो, क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है। बाकी की जानकारी कल बताई जाएगी। टीजर वीडियो देखकर रणवीर के चाहने वाले कमेंट कर रहे हैं। फैंस इस शो के शुरू होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।  

पद्मावत, लुटेरा, गुंडे और बैंड बाजा बारात (Band Baja Barat) जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले रणवीर सिंह खुद इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। नेटफ्लिक्स पर अपने अपकमिंग एडवेंचर शो को लेकर उनकी खुशी साफ देखी जा सकती है। जल्द इस शो का नाम और बाकी जानकारी सामने आने वाली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।