लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 12: रूबीना दिलैक को रोहित शेट्टी ने दिए बिजली के झटके, यह वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Khatron Ke Khiladi 12 New Promo Video, Rubina Dilaik Gets Electric Shock In Khatron Ke Khiladi 12
Updated Jul 02, 2022 | 21:31 IST

Khatron Ke Khiladi 12 Promo: आज से छोटे पर्दे पर रोहित शेट्टी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 12 दस्तक दे रहा है। हाल ही में इस टीवी शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसे देखने के बाद लोग दंग रह गए।

Loading ...
Khatron Ke Khiladi 12 New Promo Video, Rubina Dilaik Gets Electric Shock In Khatron Ke Khiladi 12Khatron Ke Khiladi 12 New Promo Video, Rubina Dilaik Gets Electric Shock In Khatron Ke Khiladi 12
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Rubina Dilaik
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगी रूबीना दिलैक।
  • आज से छोटे पर्दे पर दस्तक दे रहा है रोहित शेट्टी का यह शो।
  • खतरों के खिलाड़ी 12 का प्रोमो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह।

Khatron Ke Khiladi 12 New Promo Video: रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार टीवी स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 12 के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आज से यानी 2 जुलाई से कलर्स टीवी पर दर्शक रोहित शेट्टी का यह पॉपुलर शो देख सकेंगे। हाल ही में इस टीवी शो का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसे देखने के बाद लोग दंग रह गए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी इस बार अपने सभी कंटेस्टेंट्स के लिए नए और बेहद खतरनाक स्टंट लेकर आए हैं। हाल ही में जो प्रोमो रिलीज हुआ है उसमें रूबीना दिलैक को एक ऐसा स्टंट करते हुए देखा जा रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी की रूह कांप जाएगी। अगर आपने यह वीडियो अब तक नहीं देखा है तो यहां जरूर देखें।

Also Read: Koffee With Karan 7 Trailer: करण जौहर के गॉसिप सेशन में रणवीर सिंह समेत इन सितारों ने जमाई महफिल, देखें ट्रेलर

हाल ही में इस टीवी शो के मेकर्स ने नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें शो के कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में देखा गया कि रोहित शेट्टी रूबीना दिलैक को एक ऐसा स्टंट देते हैं जिसकी वजह से टीवी अदाकारा को बिजली के जोरदार झटके लगते हैं। रूबीना दिलैक को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि बिजली के झटके लगने से उनकी हालत खस्ता हो गई है। इसके साथ इस वीडियो में राजीव अड़तिया और फैजल शेख को स्टंट एरिया के बारे में बात करते हुए भी देखा गया। इन दोनों ने कहा कि वह इस जगह पर क्रेन के साथ कई सारी चीजें देख रहे हैं, ऐसे में इन सब चीजों को देखने के बाद वह यह नहीं पता लगा पा रहे हैं कि आखिर स्टंट कैसा होगा।

Also Read: विराट के बच्चे की सरोगेट मां पत्रलेखा की होगी खतरनाक बीमारी से मौत? लीप से पहले सई की जिंदगी में आएगा तूफान 

हाल ही में इस टीवी शो के मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया था जिसमें जन्नत जुबैर को मगरमच्छ से सामना करते हुए देखा गया था। शुरुआत में जन्नत यह स्टंट बहुत अच्छे से परफॉर्म कर रही थीं लेकिन अंत में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। अदाकारा को इस स्टंट के बाद मेडिकल टीम की जरूरत पड़ गई थी। इस टीवी शो के कई और प्रोमो वीडियोस भी जारी किए गए हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को कई खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।