लाइव टीवी

Shaheer Sheikh Love: इस टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं शाहीर शेख? एरिका फर्नांडिस के बाद इनसे जुड़ रहा नाम

Updated Oct 26, 2020 | 20:30 IST

Shaheer Sheikh Dating Ruchika Kapoor?: खबरें हैं कि शाहीर शेख एक टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रुचिका कपूर हैं...

Loading ...
एकता कपूर, रुचिका कपूर और शाहीर शेख।
मुख्य बातें
  • शाहीर शेख लव लाइफ से फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
  • खबरें हैं कि शाहीर शेख एक टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
  • शाहीर ने खुद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैन्स को ये हिंट दी है। 

टीवी अभिनेता शाहीर शेख इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शाहीर शेख लव लाइफ से फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरें हैं कि शाहीर शेख एक टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रुचिका कपूर हैं। हाल ही में खुद शाहीर शेख ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैन्स को ये हिंट दी है। 

शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट किया है। इसमें अभिनेता ने एक्ट्रेस रुचिका कपूर की फोटो शेयर की है। पहली फोटो में रुचिका बालों से अपना चेहरा छुपाए दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में रुचिका कपूर का चेहरा साफ दिख रहा है। खास बात दूसरी फोटो का कैप्शन है जिसमें शाहीर शेख ने लिखा है- 'नेवर माइंड इट्स माय गर्ल...।' शाहीर शेख के इस पोस्ट के बाद टेलीविजन जगत में हलचल मच गई है। कई सितारों ने शाहीर शेख को बधाई देनी शुरू कर दी है। 

एरिका फर्नांडिस संग भी जुड़ा नाम
आपको बता दें, शाहीर शेख का नाम पहले कसौटी जिंदगी की-2 की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस से जुड़ा है। शाहीर और एरिका के लिंकअप को लेकर अक्सर खबरें आती रही हैं। दोनों ने पहले टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में काम किया है। इसी दौरान एक-दूसरे के को-स्टार रहे शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस के अफेयर के चर्चे खूब रहे थे। हालांकि अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख ने कभी इन खबरों पर हामी नहीं भरी। बल्कि इन्हें हमेशा अफवाह बताया।

कुछ टाइम पहले ही शाहीर शेख का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। जिसका नाम ऐ मेरे दिल है इसे जनता का खूब प्यार मिल रहा है। शाहीर शेख ने इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ स्क्रीन शेयर की है। दोनों का ये गाना काफी हिट हो गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।