लाइव टीवी

Shivangi Joshi से Reem Shaikh तक YRKKH की इन अदाकाराओं ने बेहद कम उम्र में चखा पाॅपुलैरिटी का स्वाद 

Updated Dec 28, 2021 | 17:54 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actresses: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो ने कई एक्टर और एक्ट्रेसेज की जिंदगी बना दी है। इस टीवी सीरियल में कई ऐसी अदाकाराओं ने काम किया जो बहुत कम उम्र में सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • टीवी की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं शिवांगी जोशी।
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिला रीम शेख को फेम।
  • कांची सिंह समेत इन एक्ट्रेसेज को भी कम उम्र में मिली पाॅपुलैरिटी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actresses Who Gained Popularity At Young Age: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस टीवी सीरियल ने टीवी जगत को कई उम्दा सितारे दिए हैं। इस टीवी सीरियल में काम करने के बाद कई कलाकारों ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में ऐसी कई अदाकाराओं ने भी काम किया है जो बहुत कम उम्र में पॉपुलर हो गईं। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), रीम शेख (Reem Shaikh) और रिया शर्मा (Rhea Sharma) समेत ऐसी कई टीवी अदाकाराएं हैं जिन्हें बहुत कम उम्र में नाम और शोहरत कमाने का मौका मिल रहा है। 

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भले ही अब ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण पल इस टीवी सीरियल को दिए हैं। वह इस टीवी सीरियल में नायरा का किरदार निभाती थीं जो दर्शकों को बहुत पसंद आता था। शिवांगी जोशी अब तकरीबन 26 साल की हैं और इतनी कम उम्र में वह लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं।

कांची सिंह

शिवांगी जोशी की तरह कांची सिंह (Kanchi Singh) भी लगभग 26 साल की हैं और इतनी कम उम्र में वह टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुकी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में कांची सिंह गायत्री नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया करती थीं। दर्शक उन्हें इस किरदार के लिए काफी पसंद करते थे।

रीम शेख

टीवी की टॉप अदाकाराओं में एक रीम शेख (Reem Shaikh) हैं। वह इस टीवी सीरियल में प्रेरणा सिंघानिया का किरदार निभाती थीं। रीम शेख तकरीबन 19 साल की हैं और इतनी छोटी उम्र में वह नाम और शोहरत कमा रही हैं। 

उमंग जैन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शकों को उमंग जैन (Umang Jain) का किरदार तारा सिंह शेखावत बहुत पसंद आता था। इस किरदार को प्ले करने की वजह से दर्शक उमंग को काफी पसंद करते थे। उमंग अब करीब 27 साल की हैं और टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं। 

रिया शर्मा

छोटे पर्दे की अदाकारा रिया शर्मा (Rhea Sharma) भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है में मिस्टी अग्रवाल का किरदार निभाते हुए देखा गया था। वह तकरीबन 26 साल की हैं और टीवी इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है। 

नविका कोटिया

21 साल की नविका कोटिया (Navika Kotia) छोटे पर्दे पर अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। बेहद छोटी उम्र से उन्होंने नाम और शोहरत कमाना शुरू कर दिया था। नविका कोटिया को कई पॉपुलर टीवी सीरियल में देखा गया है। 

वृषिका मेहता

यह रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शकों को डॉक्टर रिद्धिमा का किरदार बहुत पसंद आया था। डॉ रिद्धिमा का किरदार निभाने वाली अदाकारा वृषिका मेहता (Vrushika Mehta) दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। बहुत कम उम्र में वह पापुलैरिटी का मजा ले रही हैं।

प्रणाली राठौड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा लीप आया था जिसके बाद इस टीवी सीरियल में नए किरदार जुड़ गए थे। इन्हीं में से एक प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) भी हैं जो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं। प्रणाली अभी 22 वर्ष की ही हैं और इतनी कम उम्र में वह अपने एक्टिंग के दम पर टीवी इंडस्ट्री में राज कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।