लाइव टीवी

पाखी-विराट ना ही विक्की-अंकिता, एक एपिसोड के 10 लाख लेने वाली ये है सबसे महंगी स्मार्ट जोड़ी

Updated Feb 26, 2022 | 14:54 IST

Smart Jodi Highest Paid couples: रिएलिटी टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में कुल 10 जोड़ियों के बीच मुकाबला होने वाला है। जानिए किस सेलेब जोड़ी में मिल रही है सबसे ज्यादा फीस।

Loading ...
Vicky Kaushal, Ankita Lokhande
मुख्य बातें
  • टीवी शो स्मार्ट जोड़ी 26 फरवरी से टेलिकास्ट होने वाला है।
  • शो में भाग्यश्री और हिमालय दसानी को सबसे अधिक फीस मिली है।
  • भाग्यश्री-हिमालय के अलावा विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के भारी भरकम फीस मिल रही है।

Smart Jodi Contestants. स्टार प्लस में रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी 26 फरवरी से टेलिकास्ट होने वाला है। शो में अंकिता लोखंडे- विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी- नेहा स्वामी, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, भाग्यश्री और हिमालय दसानी, विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा, गौहर खान- जैद दरबार जैसी जोड़ियां इसमें हिस्सा लेने वाली है। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि भाग्यश्री और हिमालय दसानी को इस शो के लिए सबसे ज्यादा फीस दी जा रही है।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स हैं। भाग्यश्री और हिमालय को एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भाग्यश्री बॉलीवुड का एक बड़ा चेहरा है। इसके अलावा वह आज भी काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा उनके पति हिमालय दसानी जिस तरह से मनोरंजन कर रहे हैं, इससे मेकर्स भी हैरान हैं। वह काफी हंसमुख हैं और शो की पूरी यूनिट उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं। वह सभी को खूब हंसाते भी हैं। 

Also Read: स्मार्ट जोड़ी में आ रहे 10 हिट कपल, जानें कब से हो रहा ऑन एयर और कैसे-कहां ऑनलाइन देख सकेंगे आप

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की फीस
भाग्यश्री और हिमालय दसानी के अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को भी काफी ज्यादा फीस मिल रही है। दोनों एक एपिसोड के लिए सात लाख रुपए  चार्ज कर रहे हैं। अंकिता और विक्की कौशल का एक प्रोमो रिलीज हुआ था। प्रोमो में अंकिता लोखंडे कह रही हैं कि बुरे दौर में विक्की जैन ने उनका साथ दिया था। अंकिता कहती हैं कि विक्की जैन ने उन्हें सच्चे प्यार का मतलब बताया। आपको बता दें कि इस शो के जरिए विक्की टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

मनीष पॉल करेंगे होस्ट 
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, अर्जुन बिजलानी- नेहा बिजलानी, मोनालिसा और विक्रांत की भी बतौर कंटेस्टेंट आने की पुष्टि हो चुकी है। मेकर्स सोशल हैंडल पर लगातार नए-नए प्रोमो जारी कर रहे हैं। 

स्मार्ट जोड़ी एक वीकेंड स्पेशल रियलिटी शो होने वाला है। जिसे जाने माने एक्टर मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एपिसोड में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी नजर आ सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।