लाइव टीवी

ये 5 टीवी सीरियल्स ठुकरा चुकी हैं श्रीति झा, कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा को ऑफर हुए थे ये बड़े रोल

Updated Feb 08, 2021 | 11:10 IST

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा अरोड़ा का रोल निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस श्रीति झा को कई बड़े सीरियल में रोल ऑफर हुए, लेकिन एक्ट्रेस ने इससे इंकार कर दिया। जानें क्या थी वजह।

Loading ...
Actress Sriti Jha
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस श्रीति झा को ऑफर हो चुके हैं कई बड़े रोल।
  • पांच बड़े शोज को इंकार कर चुकी हैं श्रीति झा।
  • श्रीति ने कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा का रोल निभाकर बनाई अलग पहचान।

टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है कुमकुम भाग्य। शो को इतना पसंद किया जाता है कि यह लंबे समय से टॉप 5 में जगह बनाए हुए है। शो में लीड रोल में हैं एक्ट्रेस श्रीति झा और शब्बीर आहलूवालिया। कुमकुम भाग्य में श्रीति झा प्रज्ञा अरोड़ा का रोल निभा रही हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है और वो घर- घर में जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं।

श्रीति झा ने इसके अलावा कई और टीवी सीरियल्स में काम किया है, जिसमें जिया जले, शौर्य और सुहानी, बालिका वधू, रक्त संबंध, दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव: और कुंडली भाग्य शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं श्रीति कई बड़े सीरियल्स को करने से इंकार भी कर चुकी हैं?

जानें श्रीति ने किन 5 बड़े टीवी सीरियल में काम करने से किया इंकार

1. गुलाल

एक्ट्रेस श्रीति झा को साल 2010 में शुरू हुए टीवी सीरियल गुलाल में लीड रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक उन्हें इस शो की कहानी और कैरेक्टर दिलचस्प नहीं लगा था, जिसके चलते उन्होंने इसे करने से इंकार किया। इसके बाद एक्ट्रेस मानसी पारीख ने इस रोल को स्वीकार किया। 

2. कितनी मोहब्बत है

साल 2009 में शुरू हुए टीवी शो कितनी मोहब्बत है में आरोही का रोल पहले श्रीति को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया। बाद में यह रोल एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने स्वीकार किया। 

3. कैसा ये इश्क है..अजब सा रिस्क है

साल 2013 में टीवी सीरियल कैसा ये इश्क है..अजब सा रिस्क है की शुरुआत हुई थी। शो में सिमरन खन्ना का लीड रोल पहले श्रीति झा को ऑफर हुआ था लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी होन के कारण वो इस रोल को स्वीकार नहीं कर सकीं। बाद में एक्ट्रेस सुकीर्ती कंडपाल इस रोल में नजर आईं। 

4. छनछन

साल 2013 में टीवी सीरियल छनछन की शुरुआत हुई जिसमें सनाया ईरानी छनछन साराभाई के लीड रोल में थीं। इस रोल को भी पहले श्रीति को ऑफर किया गया था लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स के अपने कमिटमेंट के चलते वो इसे स्वीकार नहीं कर सकीं। 

5. जोधा अकबर

साल 2013 में शो जोधा अकबर की शुरुआत हुई थी, जिसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनेत्री परिधी शर्मा नजर आई थीं और उन्हें जोधा के रोल में काफी पसंद भी किया गया। परिधी से पहले यह रोल एक्ट्रेस श्रीति झा को ऑफर किया गया था लेकिन वो ऐतिहासिक शो नहीं करना चाहती थी इसलिए उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।