लाइव टीवी

Sunil Grover Kapil Sharma: कितनी बार उठी सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा के शो में वापसी की बात, मगर क्या है सच!

Updated Feb 17, 2021 | 22:37 IST

sunil grover back in The kapil sharma show: अब टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में ये चर्चा है कि कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर एकबार फिर से साथ आ सकते हैं।

Loading ...
सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा।
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा किसी से छुपा नहीं है।
  • इस विवाद के बाद सुनील ने कपिल के साथ दोबारा कभी काम ना करने का निर्णय लिया था।
  • अब चर्चा है कि कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर एकबार फिर से साथ आ सकते हैं।

द कपिल शर्मा शो नो डाउट छोटे परदे के सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शो में से एक रहा है। इस शो ने लोगों को अपने नए कॉनसेप्ट के साथ खूब हंसाया है और जल्द ही लोगों का सबसे चहेता शो बन गया। कपिल शर्मा शो के सभी किरदारों ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की और देखते ही देखते ये लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गए। हालांकि ये शो एक विवाद को लेकर भी खूब चर्चा में रहा। वो था कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा। 

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा किसी से छुपा नहीं है। साल 2017 में एक फ्लाइट में दोनों कॉमेडियन की तकरार हो गई थी। इसी के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की दोस्ती में दरार आ गई। सुनील ग्रोवर ने झगड़े के बाद द कपिल शर्मा शो से दूरी भी बना ली। बल्कि कपिल के साथ दोबारा फिर कभी काम ना करने तक का निर्णय ले लिया। सुनील ग्रोवर के द कपिल शर्मा शो से अलग होने के बाद फैन्स को जरूर झटका लगा था। फैन्स सोशल मीडिया पर सुनील से वापस शो में आने की कई बार मांग करते हुए भी दिखे, लेकिन पिछले बीते सालों में ऐसा कभी ना हो सका। अब टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में ये चर्चा है कि कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर एकबार फिर से साथ आ सकते हैं।

जी हां, गुत्थी और मशूर गुलाटी जैसे यादगार किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। क्योंकि सुनील शो में वापसी करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के कहने पर सुनील, द कपिल शर्मा शो में लौट सकते हैं। सलमान शो के निर्माता हैं और वो सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर शो दोनों के साथ एक बार फिर से स्क्रीन पर वापस आता है तो शो को पहले से ही ज्यादा टीआरपी मिलेगी।

वैसे आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के साथ आने की चर्चाएं हैं। इससे पहले भी लॉकडाउन में और उससे पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के अपने बीते कल के साइड में रखकर फिर से हाथ मिलाने की खबरें आई हैं। दोनों के बीच हुए मतभेदों को सुलझाने की खबरें आई हैं। हालांकि अब तक बात नहीं बन सकी। सलमान खान फिलहाल कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच पैचमेकर का काम कर रहे हैं। वो यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश में हैं कि किसी भी कीमत पर दोनों फिर साथ आ जाएं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।